India News (इंडिया न्यूज़), Benefits of Sesame Seeds for Women: तिल का सेवन करने की सलाह अधिकतर सर्दियों के मौसम में दी जाती है। कहा जाता है कि तिल की तासीर गरम होती है। सर्दी के मौसम में इसका लड्डू या हलवा बनाकर लोग बड़े ही चाव से खाना पसंद करते हैं। बता दें कि इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, प्रोटीन, विटामिन ए, सी और सोडियम पाए जाते हैं। इसका सेवन बूढ़े और बच्चे हर उम्र के लोग बड़े ही चाव के साथ खाते है, लेकिन महिलाओं को तिल का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों से महिलाओं की सेहत से जुड़ी कईं परेशानियां दूर हो जाती हैं। तो यहां जानिए सर्दियों में महिलाओं को तिल के सेवन से मिलने वाले ये फायदें।
सर्दियों में आप अगर इसका सेवन करती हैं तो आपकी हड्डियां मजबूत होंगी। इसमें मौजूद कैल्शियम और अमिनो एसिड हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।
वहीं, आपको अनियमित पीरियड की परेशानी है तो फिर तिल का सेवन आपके लिए रामबाण है। बता दें कि तिल के सेवन से एनीमिया जैसे रोग में फायदा होता है। इसमें विटामिन ए और आयरन पाया जाता है, जो खून बढ़ाने में मदद करते हैं।
तिल तेल के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है और कोलेस्ट्रॉल भी संयमित रहता है। इसमें फाइटोस्टेरॉल की मात्रा अधिक होती है जिसके कारण कोलेस्ट्ऱॉल लेवल कंट्रोल में रहता है।
हार्मोन बैलेंस करने में तिल का सेवन कारगर होता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही तिल में एंटीऑक्सीडेंटस और एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जो हार्मोन इंबैलेंस की समस्या को ठीक करते हैं।
स्किन से जुड़ी परेशानियों के लिए तो यह तेल रामबाण होता है। यह त्वचा को हाइड्रेट रखता है। इसमें विटामिन ई पाया जाता है, यह स्किन को अच्छा पोषण देने में मदद करता है।
महिलाएं दिनभर कोई ना कोई काम काम करती रहती हैं जिससे उनके शरीर में एनर्जी की कमी होने लगती है। ऐसे में तिल का सेवन रोजाना करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। तिल में ओमेगा-3 पाया जाता है। ऐसे में महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
Also Read: