Salt and Osteoporosis Risk: नमक हमारे शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन अत्यधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. आइए जानते हैं, अगर आप एक महीने तक पूरी तरह नमक खाना बंद कर दें तो क्या होगा.
अगर आप एक महीने तक नमक खाना बंद कर दें तो शरीर में होंगे ये चौंकाने वाले बदलाव
Salt and Osteoporosis Risk: नमक हमारे खाने का अहम हिस्सा है. यह भोजन का स्वाद बढ़ाता है, उसे संरक्षित रखता है और खाना पकाने में मदद करता है. लेकिन ज्यादा नमक के सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याएं जुड़ी होती हैं. उदाहरण के लिए, उच्च रक्तचाप, दिल की बीमारी, स्ट्रोक, किडनी की समस्या, पेट का कैंसर और हड्डियों की कमजोरी जैसी समस्याएं.
कई लोग सोचते हैं कि नमक पूरी तरह छोड़ देना बेहतर है, लेकिन क्या सच में यह सुरक्षित है?
इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दैरान न्यूट्रिशन और डाइटेटिक्स विशेषज्ञ स्वेता बोस ने बताया ‘अगर आप एक महीने तक नमक बिल्कुल नहीं खाते हैं, तो शरीर में कई बदलाव शुरू हो जाते हैं. शुरुआती दिनों में पानी की कमी और ब्लड प्रेशर में गिरावट हो सकती है. धीरे-धीरे स्वाद की संवेदनशीलता बढ़ती है और खाने का स्वाद अलग या फीका लग सकता है. लेकिन पूरी तरह से नमक ना लेने से इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन हो सकता है, जिससे मांसपेशियों, नसों और शरीर की हाइड्रेशन पर असर पड़ता है. इससे चक्कर, मतली, उल्टी और कमजोरी भी हो सकती है.”
नमक पूरी तरह छोड़ देने से गंभीर स्थिति भी बन सकती है. ‘शरीर में सोडियम की कमी से मांसपेशियों में ऐंठन, मतली, उल्टी और चक्कर आ सकते हैं. अत्यधिक कमी से शॉक, कोमा और मृत्यु तक हो सकती है. इसलिए सामान्य व्यक्ति के लिए दिन में लगभग 5 ग्राम यानी 1 चम्मच नमक जरूरी है. सिर्फ अगर किसी को किडनी, दिल या लीवर की समस्या है तो ही नमक का सेवन डॉक्टर की सलाह पर कम करना चाहिए.”
विशेष रूप से एथलीटों के लिए पूरी तरह नमक छोड़ना खतरनाक हो सकता है. “हाइपोनेत्रेमिया नामक स्थिति में शरीर में नमक की मात्रा कम होने से दिल और मांसपेशियों की कार्यक्षमता प्रभावित होती है. ऐसे में हाई-परफॉर्मेंस एथलीट कुछ ही दिनों में अस्वस्थ हो सकते हैं.”
विशेषज्ञों का मानना है कि नमक पूरी तरह छोड़ने की बजाय संतुलित मात्रा में सेवन करना बेहतर है. इसके लिए कुछ सुझाव हैं:
दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…
दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…
Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…
UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…
Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…
NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…