अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले लिया. वहीं आमिर खान के कहने के बाद सिंगर ने फिल्म 'एक दिन' के लिए टाइटल ट्रैक गाया. ये फिल्म 1 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है.
अरिजीत सिंह का एक दिन टाइटल ट्रैक रिलीज
Arijit Singh New Song: कुछ समय पहले प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने ऐलान किया था कि ने प्लेबैक सिंगिंग का कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लेंगे. हालांकि उन्होंने साफ किया था कि वे अब केवल अपने प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे. अरिजीत की इस खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया. हालांकि अब उन्होंने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है. दरअसल अरिजीत के रिटायरमेंट अनाउंस के बाद एक्टर आमिर खान अरिजीत के घर गए थे. इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी. लोगों को लगा कि आमिर खान अरिजीत को समझाने के लिए गए हैं और इसके बाद अरिजीत रिटायरमेंट वापस ले लेंगे.
आमिर खान काफी समय तक मुर्शिदाबाद में अरिजीत के घर पर रुके. साथ में खाना खाया, चेस खेला और घूमते हुए नजर भी आए थे. हालांकि अब आमिर का अरिजीत से मिलने का कारण सामने आया है. आमिर खान अपने बेटे जुनैद की नई फिल्म ‘एक दिन’ के लिए टाइटल ट्रैक को गवाने के लिए उनके पास गए थे. उन्होंने स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड किया.
23 फरवरी 2026 को आमिर और अरिजीत की मुलाकात का वीडियो सामने आया. इसमें अरिजीत का गाया हुआ टाइटल ट्रैक सुनने को मिला. साथ ही आमिर और अरिजीत की बातचीत भी सुनने को मिली. आमिर ने अरिजीत से उनके रिटायरमेंट का कारण पूछा. साथ ही उनसे कहा कि क्या वो अभी से बॉलीवुड के गाने नहीं गाएंगे? इस पर अरिजीत ने कोई जवाब नहीं दिया. इस पर आमिर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर तुम सिंगिंग बंद कर दोगे, तो हमारा बहुत नुकसान हो जाएगा. बता दें कि अरिजीत सिंह का ये गाना भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
बता दें कि आमिर खान की फिल्म ‘एक दिन’ 2016 की थाई फिल्म वन डे का रीमेक है. इस फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य किरदार में नजर आएंगी. ये फिल्म 1 मई 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को सुनील पांडे ने डायरेक्ट किया है. इसके टाइटल ट्रैक को अरिजीत सिंह ने गाया है. इस गाने के संगीतकार राम संपत हैं और इस गाने को इरशाद खान ने लिखा है.
इस गाने को अरिजीत सिंह ने हमेशा की तरह अपनी रूहानी आवाज दी है. ये गाना इमोशनल है, जो प्यार और दर्द दोनों को दर्शाता है. इस गाने को लेकर किए गए पोस्ट में अरिजीत सिंह और आमिर खान के बीच की गर्मजोशी और संगीत की रिकॉर्डिंग के लम्हें देखने को मिले. इसमें आमिर और अरिजीत शतरंज खेलते हुए और स्कूटी राइड का मजा लेते दिखाए गए.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…