Hindi News / Health / What Is An Overactive Bladder

What Is An Overactive Bladder : यदि आपको भी है बार बार पेशाब आने की समस्या तो जानें लक्षण, बचाव

इंडिया न्यूज नई दिल्ली What Is An Overactive Bladder : वर्तमान समय में गलत जीवनशैली और खानपान के कारण बहुत सी समस्याओं लोगों को अपनी चपेट में ले रखा है। अनियमित भोजन करना, समय पर नहीं सोना और लंबे समय तक तनाव में रहन भी कई बीमारियों को जन्म देता है। इसी तरह आज काफी […]

BY: Harpreet Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज नई दिल्ली

What Is An Overactive Bladder : वर्तमान समय में गलत जीवनशैली और खानपान के कारण बहुत सी समस्याओं लोगों को अपनी चपेट में ले रखा है। अनियमित भोजन करना, समय पर नहीं सोना और लंबे समय तक तनाव में रहन भी कई बीमारियों को जन्म देता है। इसी तरह आज काफी लोग बार-बार पेशाब आन की समस्या से पीड़ित हैं। इसका मुख्य कारण ओवरएक्टिव ब्लैडर होता है।

सड़ती आंतो को अंदर से निगल रहा है कीड़ा, पानी में मिला लें ये 3 चीजें नसों में जमी गंदगी को खिंच लेगा बाहर!

What Is An Overactive Bladder

यह समस्या काफी जटिल मानी जाती है। कई बार इसे मधुमेह या फिर अन्य कई बीमारियों का लक्षण माना जाता है। कई केसों में ऐसा भी पाया जाता है कि यह किसी बीमारी का लक्षण नहीं बल्कि ओवरएक्टिव ब्लैडर के कारण होता है।

पेशाब करना आपके लिए परेशानी बन जाता है। इसके कारण पीड़ित को शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ सकता है। ओवरएक्टिव ब्लैडर तब होता है जब आपके मूत्राशय की मांसपेशियां अचानक बिना किसी संकेत के सिकुड़ जाती हैं।

इसके अलावा मूत्राशय में यूरिन की मात्रा कम होती है, तब भी आपको तेजी से पेशाब आने का आभास हो सकता है। बार-बार पेशाब की इस समस्या के कारण आपकी नींद भी खराब हो सकती है। आप कुछ खाद्य पदार्थों का अपने भोजन में इस्तेमाल कर इस समस्या से छूटकारा पा सकते हैं। What Is An Overactive Bladder

ओवरएक्टिव ब्लैडर की समस्या से निपटने के लिए काजू, बादाम और मूंगफली आपके लिए फायदेमंद हो समते हैं। इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है।इसके अलावा इसमें फाइबर और अन्य स्वस्थ पोषक तत्वों की मात्रा भरपूर होती है।

केले में पोटेशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपके यूरिन पथ के लिए सबसे अच्छा होता है. रोजाना केला खाने से मल त्याग में भी आसानी होती है।

सलाद में आप खीरा और ककड़ी जैसे सब्जियों का भी इस समस्या के निदान के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटीआक्सिडेंट, फाइबर और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एक स्वस्थ ब्लैडर के लिए खीरे के सलाद का इस्तेमाल किया जा सकता हैं।
इसके अलावा दाल में हाई फाइबर पाया जाता है। इसमें पालीफेनोल्स जैसे यौगिकों पाए जाते हैं, जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। What Is An Overactive Bladder

Read more : Cold Water Is Not Good For Health : गर्मियों में फ्रिज की बजाय क्यों पीना चाहिए घड़े का पानी, ऐसे समझें दोनों में अंतर

Also Read : Bhagwant Mann Oath Ceremony Live Photos बसंती रंग में रंगा पंजाब, यहां देखिए शपथ ग्रहण समारोह की सीधी तस्वीरें

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue