<
Categories: हेल्थ

दूसरों को देखकर खुद को उबासी क्यों आने लगती है? थकान या बोरियत नहीं, समझें इसके पीछे का मैकेनिज्म

contagious yawning: अक्सर आपने देखा होगा कि, जब भी हम दूसरों को उबासी लेते देखते हैं तो खुद पर भी दुनियाभर की नींद सवार हो जाती है. फिर चाहें वह घर हो, ऑफिस हो या फिर मीटिंग ही क्यों न हो. लेकिन, आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा होता क्यों है? क्यों दूसरे को देखकर खुद को भी उबासी आने लगती है? क्या उबासी आना थकान या बोरियत का संकेत है? आइए जानते हैं इसके पीछे का मैकेनिज्म-

contagious yawning: अक्सर आपने देखा होगा कि, जब भी हम दूसरों को उबासी लेते देखते हैं तो खुद पर भी दुनियाभर की नींद सवार हो जाती है. मतलब खुद को भी उबासी आने लगती है. फिर चाहें वह घर हो, ऑफिस हो या फिर मीटिंग ही क्यों न हो. शुरुआत जम्हाई के साथ होती है, फिर धीरे-धीरे आंखें भर आती हैं. कई बार तो ऐसा भी होता है कि एक व्यक्ति की उबासी पूरे कमरे में ‘फैल’ जाती है और देखते ही देखते सब लोग जम्हाई लेने लगते हैं. लेकिन, आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा होता क्यों है? क्यों दूसरे को देखकर खुद को भी उबासी आने लगती है? क्या उबासी आना थकान या बोरियत का संकेत है? आइए जानते हैं इसके पीछे का मैकेनिज्म-

दूसरे को देखकर क्यों आती है उबासी

मेडिकल न्यूज टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरों को देखकर खुद को उबासी आना सिर्फ थकान या बोरियत का संकेत नहीं है, बल्कि इसके पीछे दिमाग का एक खास मैकेनिज्म काम करता है. वैज्ञानिक भाषा में इसे ‘कन्टेजियस यॉनिंग’ कहा जाता है, जो हमारे ब्रेन, इमोशन्स और सोशल कनेक्शन से गहराई से जुड़ा होता है.

ब्रेन का ‘कॉपी कैट’ सिस्टम

एक रिपोर्ट के मुताबिक, हमारे ब्रेन में मौजूद मिरर न्यूरॉन्स हमें दूसरों की हरकतों की नकल करने के लिए प्रेरित करते हैं. मतलब जब भी हम किसी को उबासी लेते देखते हैं, तो ये न्यूरॉन्स एक्टिव हो जाते हैं और हमें भी वही करने का संकेत देने लगते हैं. यही वजह है कि किसी दूसरे को उबासी लेते देख खुद को भी जम्हाई आने लगती है.

जुड़ाव का भी उबासी से कनेक्शन

जम्हाई से जुड़ी रोचक बात यह है कि हम हर किसी को देखकर उबासी नहीं लेते हैं. उबासी के लिए ब्रेन तब ज्यादा एक्टिव होता जब कोई य लोगों से हमारा इमोशनल कनेक्शन मजबूत होता है, जैसे दोस्त या परिवार, उनकी जम्हाई हमें ज्यादा प्रभावित करती है. यह हमारे दिमाग की सहानुभूति दिखाने का एक तरीका भी है.

सिर्फ थकान नहीं, ब्रेन का कूलिंग मैकेनिज्म

उबासी सिर्फ थकान नहीं, बल्कि दिमाग को ठंडा रखने का भी तरीका है. दरअसल, जब हम गहरी सांस लेते हैं, तो ठंडी हवा अंदर जाती है और ब्लड सर्कुलेशन के जरिए ब्रेन का तापमान संतुलित रहता है. जब हम जम्हाई लेते हैं, तो शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है और दिमाग तक ब्लड फ्लो तेज हो जाता है. इससे न्यूरॉन्स एक्टिव होते हैं और हमारी सतर्कता बढ़ती है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

जीभ पर बार-बार क्यों हो जाते हैं सफेद छाले? किन बीमारियों का है संकेत, डॉक्टर से समझें कारण और बचाव

Mouth ulcers sign: आमतौर पर माना जाता है कि, जीभ पर सफेद छाले पेट की…

Last Updated: April 4, 2026 20:28:30 IST

आसमान में 1000 किलोमीटर तक छाया अंधेरा, दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में आफत बनकर बरसेगी बारिश

Delhi NCR Rain Forecast: भारत और पाकिस्तान की सीमा के पास करीब 1000 किलोमीटर तक…

Last Updated: April 4, 2026 20:19:00 IST

आखिरकार आ ही गई अमेरिका से वो खबर, जिसका भारत को था बेसब्री से इंतजार, अब दूर होगी ये बड़ी टेंशन

India US Defence News: HAL के चेयरमैन डी.के. सुनील ने कहा कि 'तेजस मार्क 1A'…

Last Updated: April 4, 2026 20:01:26 IST

बड़े दिलवाले सलमान खान! हार्ट ट्रांसप्लांट से पहले फैन का बने सहारा, फोन पर दो घंटे की बात

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने सेवाभाव के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक…

Last Updated: April 4, 2026 19:42:57 IST

समीर रिजवी का बल्ला उगल रहा आग, 70 के बाद 90 रनों की पारी खेली; लगातार 2 मैचों में जीता POTM अवार्ड

Sameer Rizvi: इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी का शानदार प्रदर्शन…

Last Updated: April 4, 2026 19:41:31 IST

Ayodhya Manuscript Discovery: अयोध्या में अनोखी प्राचीन धरोहर! 200 साल पुरानी पांडुलिपी में मिली रामायण

Ancient Devanagari script in Ayodhya: अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय के निदेशक संजीव कुमार सिंह ने…

Last Updated: April 4, 2026 19:36:22 IST