<
Categories: हेल्थ

महिलाओं के प्राइवेट पार्ट वाली बीमारी… 6 लक्षण दिखें तो फौरन कराएं इलाज, बर्बाद होने से बच जाएगी जिंदगी

What is Vaginitis: महिलाओं में तमाम ऐसी बीमारियों का जोखिम बढ़ता है, जिनकी शुरुआत मामूली होती है, लेकिन, अनदेखी जान पर भारी पड़ सकती है. वैजाइनल से जुड़ी वैजिनाइटिस ऐसी ही बीमारियों में से एक है. यह एक तरह का वैजाइनल इंफेक्शन (योनि की सूजन) है. अब सवाल है कि आखिर, वैजिनाइटिस क्या है? वैजिनाइटिस किन कारणों से होता है? क्या संबंध बनाने से भी इस बीमारी का खतरा? इस बारे में बता रही हैं सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट एवं सर्जन डॉ. शशि शुक्ला-

What is Vaginitis: आजकल की अनहाइजेनिक और अनियमित लाइफस्टाइल कई बीमारियों को जन्म दे रही है. यही वजह है कि आज सेहतमंद रह पाना चुनौती साबित हो रहा है. पुरुषों के मुकाबले महिलाओं पर इसकी दोहरे मार पड़ रही है. महिलाओं में तमाम ऐसी बीमारियों का जोखिम बढ़ता है, जिनकी शुरुआत मामूली होती है, लेकिन, अनदेखी जान पर भारी पड़ सकती है. वैजाइनल से जुड़ी वैजिनाइटिस ऐसी ही बीमारियों में से एक है. इसे वुल्वोवैजिनाइटिस के नाम से भी जानते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो यह एक तरह का वैजाइनल इंफेक्शन (योनि की सूजन) है. इस समस्या में महिलाओं को योनि में खुजली, दर्द और सामान्य से अधिक वाइट या ग्रीन डिस्चार्ज हो सकता है. अब सवाल है कि आखिर, वैजिनाइटिस क्या है? वैजिनाइटिस किन कारणों से होता है? क्या संबंध बनाने से भी इस बीमारी का खतरा? इसके लक्षण और उपचार क्या हैं? इस बारे में India News को बता रही हैं राजकीय मेडिकल कॉलेज कन्नौज में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट एवं सर्जन डॉ. शशि शुक्ला-

क्या वैजिनाइटिस में इनफर्टिलिटी का भी खतरा?

डॉक्टर कहती हैं कि, ये सच है कि महिलाएं शरीर में हो रहे बदलावों को नजरअंदाज कर देती हैं, जो आगे चलकर वैजिनाइटिस जैसी समस्या का कारण बन जाते हैं. लेकिन, कई बार मेल पार्टनर से भी यह समस्या हो सकता है. डॉक्टर की मानें तो यदि समय रहते इसका इलाज न हो तो इनफर्टिलिटी का भी शिकार हो सकती हैं. इसके लिए अगर इसके कोई भी लक्षण दिखें तो सावधानी बरतें. अगर परेशानी कम न हो तो डॉक्टर की सलाह जरूरी है. 

क्या संबंध बनाने से भी वैजिनाइटिस का जोखिम?

बिलकुल संबंध बनाने से वैजिनाइटिस का जोखिम होता है. दरअसल, वैजिनाइटिस योनि में होने वाला एक तरह का संक्रमण है, जो बैक्टीरिया, फंगल इंफेक्शन और वायरस की वजह से हो सकता है. डॉ. शुक्ला बताती हैं कि, यह परेशानी सेक्सुअली एक्टिव होने से जुड़ी है. इसलिए कई महिलाओं को यह दिक्कत उनके मेल पार्टनर से भी हो सकती है. हालांकि, मेल पार्टनर से यह परेशानी उन महिलाओं में अधिक देखी जाती है, जिसके मल्टीपल पार्टनर होते हैं. अगर समय रहते इस समस्या का इलाज नहीं किया जाए, तो यह गंभीर रूप ले सकती है.

इन कारणों से भी हो सकता वैजिनाइटिस?

डॉक्टर कहती हैं कि, वैजिनाइटिस की समस्या इंफेक्शन की वजह से हो सकती है. इन इंफेक्शनों में कैंडिडिआसिस, बैक्टीरियल वेजिनोसिस और ट्राइकोमोनिएसिस जैसे संक्रमण शामिल हैं. इसके अलावा यह बीमारी एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी, इंफेक्शन, कंडोम और टेम्पोन के इस्तेमाल, साबुन, क्रीम और स्प्रे जैसी चीजों के इस्तेमाल से भी सकता है.

वैजिनाइटिस के लक्षण क्या है?

वैजिनाइटिस की समस्या होने पर कई तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं, जिनमें, योनि में गंभीर जलन, जरूरत से ज्यादा वाइट डिस्चार्ज, वजाइना में सूजन, पेशाब करते समय दर्द, शारीरिक संबंध बनाते समय परेशानी और योनि से दुर्गंध जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

डॉक्टर के पास कब जाएं?

अगर योनि में सूजन के साथ तेज जलन या खुजली, बदबूदार या रंगीन डिस्चार्ज, संबंध बनाने के दौरान दर्द, पेशाब में जलन और बुखार या थकान महसूस हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें. यह किसी गंभीर बीमारी की शुरुआत हो सकती है. 

वैजिनाइटिस से बचाव कैसे करें?

इस गंभीर समस्या से बचने के लिए केमिकल वाले और सुगंधित टैम्पोन, पैड और साबुन जैसी चीजों का इस्तेमाल उस एरिया में करने से बचें.
नहाते वक्‍त वेजाइना की एक से अधिक बार सफाई न करें. क्योंकि, यदि वेजाइनल संक्रमण है तो Douching से ठीक नहीं किया जा सकता है.
नहाते समय वेजाइना की साफ पानी से सफाई करें. साथ ही कॉटन की अंडरवियर पहनें. इससे वजाइना का एरिया ड्राई रहेगा और संक्रमण नहीं फैलेगा.
इस समस्या से बचने के लिए सुरक्षित यौन संबंध बनाना चाहिए और लेटेक्‍स कांडोम का उपयोग करना चाहिए. इससे संक्रमण को रोकने में मदद मिलती है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar
Tags: Health News

Recent Posts

Silver Price Today 15 May 2026: क्या है चांदी की कीमत, जानें यूपी-दिल्ली समेत अपने-अपने शहर के दाम

Silver Price Today 15 May 2026: चांदी के दामों में गिरावट की वजह से मुनाफावसूली…

Last Updated: May 15, 2026 19:28:33 IST

Funny Jokes: लड़कियां पराया धन तो लड़के क्या? टीचर के पूछने पर छात्र का जवाब सुन ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes In Hindi: एक्सपर्ट की मानें तो, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल…

Last Updated: May 15, 2026 19:16:55 IST

‘अच्छी रैंक आने की उम्मीद थी…’ NEET एग्जाम रद्द होने से हताश छात्रा ने किया सुसाइड, परिजनों पर टूटा पहाड़

दिल्ली के आदर्श नगर में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. 21 वर्षीय छात्रा…

Last Updated: May 15, 2026 18:40:55 IST

पंजाब किंग्स की हार का जिम्मेदार कौन? सुनील गावस्कर ने श्रेयस अय्यर पर लगाया इल्जाम, बोले- अगर वो…

सुनील गावस्कर ने कहा कि पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीता हुआ मुकाबला…

Last Updated: May 15, 2026 18:35:54 IST

पटना में MLA के भाई से चेन स्नैचिंग! कंकड़बाग में सुबह-सुबह बदमाशों का हमला

Viral Video: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे…

Last Updated: May 15, 2026 18:11:20 IST