<
Categories: हेल्थ

Male vs Female Baldness: मर्द ही ‘गंजेपन’ का शिकार क्यों, महिलाएं क्यों नहीं? जानिए इसके पीछे का विज्ञान

Male vs Female Baldness: बालों का झड़ना और गंजापन (एलोपेसिया) एक गंभीर समस्या बन चुकी है. गौर करने वाली बात यह है कि गंजेपन की समस्या महिलाओं की तुलना में पुरुषों में अधिक देखी जाती है. हालांकि, महिलाओं में बाल झड़ने की समस्या होती तो है लेकिन बहुत ही कम. अब सवाल है कि आखिर, ऐसा होता क्यों है? आइए जानते हैं आखिर किन कारणों से पुरुषों में गंजेपन की समस्या अधिक है-

Male vs Female Baldness: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल में बालों का झड़ना और गंजापन (एलोपेसिया) एक गंभीर समस्या बन चुकी है. कभी यह समस्या 40 की उम्र के बाद देखी जाती थी, लेकिन आज इसके शिकार कम उम्र के लोग भी हैं. यहां एक बात साफ कर दूं कि, रोजाना 50-100 बाल झड़ना गंजेपन की समस्या नहीं है. आपको बता दें कि, गंजापन के पीछे कई कारण हो सकते हैं. जैसे- हार्मोनल बदलाव, आनुवंशिकता, तनाव, पोषण की कमी (जैसे आयरन/जिंक) और चिकित्सा स्थितियां आदि. लेकिन, गौर करने वाली बात यह है कि गंजेपन की समस्या महिलाओं की तुलना में पुरुषों में अधिक देखी जाती है. हालांकि, महिलाओं में बाल झड़ने की समस्या होती तो है लेकिन बहुत ही कम. अब सवाल है कि आखिर, ऐसा होता क्यों है? इसके पीछे कोई मेडिकल या अनुवांशिक कारण. आइए जानते हैं आखिर किन कारणों से पुरुषों में गंजेपन की समस्या अधिक होती है- 

क्या महिलाओं में भी होता है गंजापन?

रिसर्च के मुताबिक, पुरुषों में गंजापन हार्मोन्स के कारण होता है. हालांकि, ऐसा नहीं कि, यह बदलाव सिर्फ पुरुषों में ही होता है. महिलाओं में भी देखने को मिलता है. क्योंकि, शरीर पर बाल रहना और झड़ना दोनों ही हार्मोंस पर निर्भर करता है. कुल मिलाकर महिलाओं और पुरुषों में बाल झड़ने के पीछे एक अलग तरह का हार्मोनल बदलाव होता है. 

पुरुषों में किस हार्मोनल के कारण गंजापन?

मायोक्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन नाम का हार्मोन पाया जाता है और यही हार्मोन पुरुषों के बाल झड़ने के मुख्य कारण हैं. हालांकि, यह हार्मोन महिलाओं में नहीं पाया जाता है. लेकिन फिर भी महिलाओं में पोषण की कमी के चलते बाल झड़ने की समस्या हो हैं. शोधकर्ताओं की मानें तो कुछ एंजाइम टेस्टोस्टेरॉन को डिहाइड्रोटेस्टोस्टेरॉन में बदल देते हैं और डिहाइड्रोटेस्टोस्टेरॉन बालों को पतला और कमजोर कर देता है. 

गंजेपन पर डिहाइड्रोटेस्टोस्टेरॉन का असर?

आजकल की लाइफस्टाइल में आमतौर पर तीस साल की उम्र से पुरुषों के बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं. 50 की उम्र का आंकड़ा पार करते-करते सिर लगभग खाली रह जाता है. हालांकि ऐसा नहीं है कि अचानक ही एंजाइम एक निश्चित उम्र के बाद काम करने लगते हैं और आपको गंजा बना देते हैं. टेस्टोस्टेरॉन का डिहाइड्रोटेस्टोस्टेरॉन में बदलने की एक लंबी प्रक्रिया होती है. बालों का इस तरह प्राकृतिक तरीके से गिरना विज्ञान की भाषा में एंड्रोजोनिक एलोपीसिया कहते हैं. 

महिलाओं में कब होती है गंजेपन की समस्या?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुरुषों की तुलना में महिलाओं में टेस्टोस्टेरॉन का स्राव नाममात्र का होता है. बता दें कि, महिलाओं में टेस्टोस्टेरॉन के साथ-साथ एस्ट्रोजन नाम का हार्मोन का भी स्राव होता है. इसलिए महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरॉन के डिहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन बदलने की भी प्रक्रिया कम होती है. कभी-कभी गर्भावस्था या मेनोपॉज के दौरान यह प्रक्रिया तेज हो जाती है. उस दौरान महिलाओं के बाल भी झड़ने शुरू हो जाते हैं. 

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

पहले छिना फोन, फिर धोखे से ले गया… मामा के घर जा रही नाबालिग के साथ रेलवे स्टेशन पर हुआ दुष्कर्म

Mumbai Crime News: कल्याण इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने…

Last Updated: May 17, 2026 22:38:57 IST

Windsor EV vs Honda Amaze: क्या रहेगी वैल्यू फॉर मनी कार? किसकी माइलेज ज्यादा, फीचर्स में क्या है अंतर

दोनों कारों की परफॉर्मेंस, फीचर्स और ड्राइविंग एक्सपीरिएंस के बारे में जान लेना जरूरी है.…

Last Updated: May 17, 2026 20:53:00 IST

Suzuki GSX R1000R vs Kawasaki W800 में से कौन सी स्पोर्ट्स बाइक ज्यादा किफायती? जानें फीचर्स और कीमत

आज हम बात करने जा रहे हैं Suzuki GSX R1000R vs Kawasaki W800 की. दोनों…

Last Updated: May 17, 2026 20:49:05 IST

एक जीप, 5 ‘ड्राइवर’ और मुंह में विमल… यूपी के इस ‘खतरों के खिलाड़ी’ का वीडियो वायरल!

हाथ में स्टीयरिंग, मुंह में विमल और फिर ड्राइवर ने ऐसी हालत में दौड़ाई जीप…

Last Updated: May 17, 2026 19:40:53 IST

Likeness Detection: यूट्यूब का नया फीचर देगा Deepfake से सुरक्षा, जानें कैसे काम करता है, step by step guide

यूट्यूब ने नया AI-पावर्ड Likeness Detection फीचर पेश किया है. यह फीचर आम यूजर को…

Last Updated: May 17, 2026 18:16:00 IST