<
Categories: हेल्थ

बीमारी से ठीक होने के बाद टूथब्रश क्यों बदलना चाहिए? पुराना टंग क्लीनर यूज करने से क्या होगा, जानिए इसके नुकसान

When To Change Toothbrush: टूथब्रश हर इंसान की जरूरतों के सामान में शामिल है. सुबह होते ही लोग दांत साथ करने के लिए टूथब्रश का यूज शुरू कर देते हैं. एक हालिया स्टडी में पता चला है कि सर्दी-जुकाम, खांसी या अन्य बीमारी से रिकवर होने के बाद भी लोगों को टूथब्रश बदल देना चाहिए. अब सवाल है कि आखिर बीमारी के ठीक होने के बाद टूथब्रश क्यों बदल देना चाहिए? आइए जानते हैं इस बारे में-

When To Change Toothbrush: टूथब्रश हर इंसान की जरूरतों के सामान में शामिल है. सुबह होते ही लोग दांत साथ करने के लिए टूथब्रश का यूज शुरू कर देते हैं. अक्सर कहा जाता है कि ओरल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए टूथब्रश की अच्छी तरह सफाई जरूरी है. हेल्थ एक्सपर्ट्स सुझाव देते हैं कि लोगों को हर 3-4 महीने में अपना ब्रश बदल देना चाहिए, क्योंकि लंबे समय तक ब्रश का इस्तेमाल करना सेहत के लिए ठीक नहीं होता है. एक हालिया स्टडी में पता चला है कि सर्दी-जुकाम, खांसी या अन्य बीमारी से रिकवर होने के बाद भी लोगों को टूथब्रश बदल देना चाहिए. अब सवाल है कि आखिर बीमारी के ठीक होने के बाद टूथब्रश क्यों बदल देना चाहिए? पुराना टंग क्लीनर यूज करने से क्या होगा? आइए जानते हैं इस बारे में-

बीमारी के ठीक होने के बाद टूथब्रश क्यों बदल देना चाहिए?

टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब भी किसी व्यक्ति को सर्दी-जुकाम या खांसी होती है, तब गले और मुंह में बैक्टीरिया-वायरस फैल जाते हैं. जब आप टूथब्रश करते हैं, तब ये वायरस और बैक्टीरिया टूथब्रश पर पहुंच जाते हैं. अक्सर लोग टूथब्रश को सिर्फ पानी से धोकर रख देते हैं, लेकिन इससे ब्रश सही तरीके से साफ नहीं होता है. इस टूथब्रश पर मौजूद बैक्टीरिया और वायरस कई दिनों तक जिंदा रह सकते हैं. ऐसे में आपके ठीक होने के बाद भी ये बैक्टीरिया और वायरस दोबारा संक्रमित कर सकते हैं. 

पुराना टंग क्लीनर यूज करने से क्या होगा?

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो, जब आप बीमार होते हैं, तो आपके मुंह के जर्म्स ब्रश के ब्रिसल्स में चिपक जाते हैं. ठीक होने के बाद भी अगर आप वही ब्रश या टंग क्लीनर इस्तेमाल करते रहते हैं, तो आप इन जर्म्स को दोबारा अपने मुंह में ले आते हैं. खासकर जब टूथब्रश बाथरूम में रखा जाता है, तो वहां की नमी और हवा में मौजूद बैक्टीरिया इसे और भी ज्यादा गंदा बना सकते हैं. ऐसे में सावधानी बरतनी चाहिए.

पुराने टूथब्रश और टंग क्लीनर से बैक्टीरिया कैसे कर सकते कम?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो टूथब्रश को सही तरीके से साफ न किया जाए, तो इसमें बैक्टीरिया, फंगस और अन्य वायरस पनप सकते हैं. इससे बचने के लिए पानी से ब्रश को धोना पर्याप्त नहीं है. आप अपने टूथब्रश को एंटीबैक्टीरियल माउथवॉश में भिगो सकते हैं या गर्म पानी या हाइड्रोजन पेरोक्साइड में डुबोकर बैक्टीरिया की संख्या कम कर सकते हैं. कुछ लोग यूवी सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल करते हैं. डॉक्टर्स की मानें तो लोगों को अपना टूथब्रश किसी के भी साथ शेयर नहीं करना चाहिए और सभी टूथब्रश को एक जगह पर नहीं रखना चाहिए.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

Silver Price Today 15 May 2026: क्या है चांदी की कीमत, जानें यूपी-दिल्ली समेत अपने-अपने शहर के दाम

Silver Price Today 15 May 2026: चांदी के दामों में गिरावट की वजह से मुनाफावसूली…

Last Updated: May 15, 2026 19:28:33 IST

Funny Jokes: लड़कियां पराया धन तो लड़के क्या? टीचर के पूछने पर छात्र का जवाब सुन ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes In Hindi: एक्सपर्ट की मानें तो, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल…

Last Updated: May 15, 2026 19:16:55 IST

‘अच्छी रैंक आने की उम्मीद थी…’ NEET एग्जाम रद्द होने से हताश छात्रा ने किया सुसाइड, परिजनों पर टूटा पहाड़

दिल्ली के आदर्श नगर में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. 21 वर्षीय छात्रा…

Last Updated: May 15, 2026 18:40:55 IST

पंजाब किंग्स की हार का जिम्मेदार कौन? सुनील गावस्कर ने श्रेयस अय्यर पर लगाया इल्जाम, बोले- अगर वो…

सुनील गावस्कर ने कहा कि पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीता हुआ मुकाबला…

Last Updated: May 15, 2026 18:35:54 IST

पटना में MLA के भाई से चेन स्नैचिंग! कंकड़बाग में सुबह-सुबह बदमाशों का हमला

Viral Video: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे…

Last Updated: May 15, 2026 18:11:20 IST