होम / 5 Best home remedies for remove lump in muscles मांसपेशियों में बनी गांठ को दूर करेंगे ये 5 घरेलू नुस्खे

5 Best home remedies for remove lump in muscles मांसपेशियों में बनी गांठ को दूर करेंगे ये 5 घरेलू नुस्खे

Neelima Sargodha • LAST UPDATED : October 29, 2021, 10:32 am IST

5 Best home remedies for remove lump in muscles : शरीर के किसी भी अंग में गांठ या लंप बनने से अक्सर लोग इसे कैंसर समझ बैठते हैं। जरूरी नहीं कि हर तरह का गांठ या ट्यूमर कैंसर ही हो। कुछ गांठ बनने पर दर्द नहीं होता, तो किसी में काफी दर्द होता है, ऐसे में एक बार डॉक्टर से जरूर संपर्क कर लें। कई बार त्वचा और मांसपेशियों में भी छोटी-छोटी गांठ उभर आती है।

ये गांठ किसी भी हिस्से में हो सकती है। हर किसी में इसका आकार-प्रकार अलग होता है। कई बार ये गांठ सख्त भी होती है। यदि आपको भी मांसपेशियों में गांठ है और वे एक सामान्य गांठ है, तो आप इसे दूर करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे भी ट्राई कर सकते हैं।

मांसपेशियों में कहां-कहां होती हैं गांठें (5 Best home remedies for remove lump in muscles)

पीठ, कंधे, हाथों, पसलियों आदि में मांसपेशियों में गांठें हो सकती हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे खानपान में पोषक तत्वों की कमी, कई बार चोट लगने के कारण भी गांठें बन जाती हैं। यदि डाइट में महत्वपूर्ण विटामिन्स की कमी होगी तो इससे भी गांठें विकसित होने लगती हैं।

कुछ लोगों के पैरों में भी मांसपेशियां हो जाती हैं, इसकी वजह है ज्वाइंट्स में दर्द रहना, सूजन रहना। यदि आपका वजन बहुत ज्यादा है तो भी गांठ हो सकती है।

मांसपेशियों में हुई गांठ को दूर करने के घरेलू उपाय (5 Best home remedies for remove lump in muscles)

यदि आपको गांठ नजर आ रही है, तो गर्म सिंकाई करें। इससे दर्द, सूजन से राहत मिलेगा। गांठ का आकार कम होने लगेगा। गर्म तेल से मालिश करने से गांठों में होने वाले दर्द से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आप नारियल या सरसों तेल ले सकते हैं। तेल में अजवाइन, लहसुन की एक कली डालकर पकाएं और गुनगुना होने पर हल्के हाथों से मालिश करें। इससे ब्लड सकुर्लेशन भी बढ़ता है।

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन तत्व सूजन, दर्द को दूर करता है। आप गांठ में दर्दहोने पर हल्दी वाला दूध का सेवन करें। कच्ची हल्दी को पीसकर उसका लेप भी लगा सकते हैं।

5 Best home remedies for remove lump in muscles
खुद को शारीरिक रूप से सक्रिय रखें। एक्सरसाइज करें। जितना एक्टिव रहेंगे शरीर में ब्लड सकुर्लेशन बढ़ेगा। मांसपेशियां मजबूत होंगी। नसों में रक्त का प्रवाह बढ़ेगा। प्रतिदिन 20 से 30 मिनट तक व्यायाम जरूर करें। स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से भी मांसपेशियों में गांठें नहीं बनेंगी।

बाहर का खाना अधिक ना खाएं। प्रोसेस्ड फूड, जंक फूड, पैकेज्ड फूड, शुगरी ड्रिंक्स का अधिक सेवन करना छोड़ दें। ये सभी चीजें किसी ना किसी रूप से सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं। इससे कई रोगों के होने का खतरा भी बढ़ सकता है। हरी सब्जियां, फल, अनाज, दालें, बीज आदि भरपूर मात्रा में डाइट में शामिल करें।

5 Best home remedies for remove lump in muscles

Read Also : Why Half Circumambulation of Shiva शिव की आधी परिक्रमा क्यों? कितनी होनी चाहिए परिक्रमा

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT