Benefits Of Eating Green Apple In Hindi
बाजार मैं हरे और लाल रंग के सेब दोनों प्रकार के पाए जातें हैं लेकिन ज्यादा तर लोग लाल सेब को ही लेना पसंद करते हैं क्युकी हरे सेब के बारे इतना नहीं पता होता, हरे रंग का सेब स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। इस खाने से कॉलेस्ट्रॉल, शुगर व बीपी नियंत्रित रहता है। पाचन संबंधी समस्याएं खत्म होती हैं व पाचन ठीक रहता है। यह एक अच्छा एंटीएजिंग भी है। इससे खाने से चहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। त्वचा साफ रहती है। हरा सेब रक्त में कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को कम करने, रक्त में शर्करा के स्तर को स्थिर रखने और भूख में सुधार लाने में बहुत लाभकारी है। आईये जानिए हरे सेब खाने के ये अनेक फायदे
Also Read : जानिए, कमर दर्द के 7 कारण
उम्र के साथ नजर कमजोर होना आम बात है। हरे सेब में विटामिन सी, विटामिन अ और एंटीआॅक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। जो नजर को कमजोर होने से बचाती है। साथ ही आंखों में इंफेक्शन की आशंका भी कम हो जाती है।
हरे सेब में ऐसे गुण पाए गए हैं जो अस्थमा के असर को कम करता है । यह रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है जो संक्रमण से लड़ने के लिए जरूरी है। जिनको अस्थमा है अगर वह रोजाना एक ऐपल खाते हैं तो उनका स्वास्थ्य बेहतर होता है।
हरे सेब में एंटी आक्सीडेंट के साथ में ऐसे तत्व होते हैं। जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। अगर जोड़ों के दर्द से छुटकारा चाहिए तो रोज एक हरा सेब जरूर खाएं।
उम्र के साथ बालों का कमजोर होना, गिरना आम बात है। लेकिन हरे सेब में मौजूद विटामिन और एंटीआक्सीडेंट बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए बेहद कारगर साबित हुए हैं। अगर स्वस्थ बाल चाहिए तो रोजाना एक हरा सेब अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।