होम / Benefits Of Poppy Seeds खसखस के अद्भुत फायदे एवं उपयोग

Benefits Of Poppy Seeds खसखस के अद्भुत फायदे एवं उपयोग

Mukta • LAST UPDATED : November 7, 2021, 4:44 pm IST

नेचुरोपैथ कौशल

Benefits Of Poppy Seeds  भारतीय व्यंजनों में कई प्रकार के गुणकारी खाद्य पदार्थ शामिल हैं। ये न सिर्फ पेट भरने का काम करते हैं, बल्कि इनका प्रयोग चिकित्सीय समस्याओं के इलाज में भी किया जाता है। खसखस भी ऐसा ही खाद्य पदार्थ है, जो पकवानों का जायका बढ़ाने के अलावा अपने औषधीय गुणों के लिए भी लोकप्रिय है। इस लेख में हम आपको शारीरिक बीमारियों के लिए खसखस के फायदों से लेकर इसके इस्तेमाल के विभिन्न तरीकों के बारे में बता रहे हैं, लेकिन उससे पहले खसखस के बारे में कुछ और खास बातें जान लेते हैं।

खसखस क्या है ? (Benefits Of Poppy Seeds )

खसखस एक प्रकार का तिलहन है, जिसे अंग्रेजी में पॉपी सिड्स, बंगाली में पोस्तो, तेलुगु में गसागसालु (gasagasalu) आदि नाम से जाना जाता है। इन बीजों को पॉपी नाम के पौधे से प्राप्त किया जाता है। खसखस का वैज्ञानिक नाम पेपेवर सोम्निफेरम है। यह विशेष रूप से मध्य यूरोपीय देशों में उगाया जाता है। इसका इस्तेमाल कई प्रकार से क्षेत्रीय व्यंजनों के निर्माण में किया जाता है। इसके अलावा, इसके बीजों से तेल भी निकाला जाता है।

जानिए खसखस के बारे में : (Benefits Of Poppy Seeds)

नीले खसखस (Benefits Of Poppy Seeds)

इसे यूरोपीय खसखस भी कहा जाता है, क्योंकि ये ज्यादातर ब्रेड और कन्फेक्शनरी (स्वीट एंड चॉकलेट) में देखे जाते हैं।

सफेद खसखस  (Benefits Of Poppy Seeds)

इसे भारतीय या एशियाई खसखस भी कहा जाता है। इसका इस्तेमाल अधिकतर व्यंजनों में किया जाता है।

ओरिएंटल खसखस (Benefits Of Poppy Seeds)

इसे ओपियम पॉपी भी कहा जाता है, जिससे अफीम पैदा की जाती है।

खसखस के फायदे  (Benefits Of Poppy Seeds)

इसका इस्तेमाल कब्ज जैसी समस्या से लेकर कैंसर जैसी घातक बीमारियों के इलाज के लिए किया जा सकता है।
छोटे-छोटे बीजों वाला यह खाद्य पदार्थ कैलोरी, प्रोटीन, फैट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम व फोलेट जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। इसका इस्तेमाल आंतरिक स्वास्थ्य से लेकर त्वचा और बालों के लिए भी किया जा सकता है।

जानिए खसखस के फायदे (Benefits Of Poppy Seeds)

1.पाचन में सहायक
पेट संबंधी परेशानियों के लिए खसखस का उपयोग किया जा सकता है।
यह खाद्य पदार्थ फाइबर जैसे खास पोषक तत्व से समृद्ध होता है, जो पेट से जुड़ी परेशानियों जैसे कब्ज व गैस आदि से छुटकारा दिलाने का काम करता है।
इसके अलावा, फाइबर कोलन कैंसर से भी रोकथाम करने का काम कर सकता है।
नियमित रूप से किया गया इसका सेवन पेट स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करेगा।

(2). शरीर के लिए खसखस के बहुत फायदे हैं।
इसका इस्तेमाल कब्ज जैसी समस्या से लेकर कैंसर जैसी घातक बीमारियों के इलाज के लिए किया जा सकता है। छोटे-छोटे बीजों वाला यह खाद्य पदार्थ कैलोरी, प्रोटीन, फैट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम व फोलेट जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। इसका इस्तेमाल आंतरिक स्वास्थ्य से लेकर त्वचा और बालों के लिए भी किया जा सकता है।

(3). मुंह में छाले किसी भी व्यक्ति को परेशान कर सकते हैं। ये छाले कष्टदायक होते हैं, जो जीभ व होंठ आदि को निशाना बनाते हैं। इससे प्रभावित व्यक्ति को खाने, दांत साफ करने में और बात करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। खसखस एंटीबैक्टीरियल गुणों से समृद्ध होता है, इसलिए यह मुंह के छालों पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। हालांकि, मुंह के छालों पर खसखस के बेहतर प्रभाव पर अभी और अध्ययन की आवश्यकता है।

(Benefits Of Poppy Seeds)

(4). नींद में सुधार
नींद की समस्या से परेशान लोग खसखस का इस्तेमाल कर सकते हैं। खसखस के अफीम प्रकार में एल्कलॉइड मौजूद होता है। एक शोध के अनुसार, एल्कलॉइड में दर्द निवारक और नींद को बढ़ावा देने वाला तत्व नारकोटिक पाया जाता है।

(5). महिला की प्रजनन क्षमता में सुधार
खसखस के लाभ यहीं समाप्त नहीं होते, इसके प्रयोग से महिला की प्रजनन क्षमता में सुधार हो सकता है। नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया में शोधकर्ताओं के अनुसार पॉपी सिड्स के तेल से फैलोपियन ट्यूब को फ्लश करने से फर्टिलिटी में मदद मिल सकती है। फैलोपियन ट्यूब वो मार्ग होता है, जिससे अंडे अंडाशय से गर्भाशय तक जाते हैं।

(Benefits Of Poppy Seeds)

(6). हड्डी स्वास्थ्य
हड्डियों के लिए भी पॉपी सिड्स के फायदे बहुत हैं। खसखस कैल्शियम, जिंक और कॉपर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये दोनों तत्व हड्डियों को मजबूत करने और इनके विकास में मदद करते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, कैल्शियम सप्लीमेंट के साथ कॉपर और जिंक मिलकर रीढ़ की हड्डी के नुकसान को रोकने में प्रभावी भूमिका अदा कर सकते हैं।

(7). हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए कैल्शियम और फास्फोरस दोनों की सही मात्रा की आवश्यकता होती है।
खसखस फास्फोरस से समृद्ध होता है, जो कैल्शियम के साथ मिलकर हड्डियों को लाभ पहुंचाता है।

(Benefits Of Poppy Seeds)

(8). मस्तिष्क स्वास्थ्य
मस्तिष्क के विकास के लिए भी खसखस के फायदे बहुत हैं। यह कैल्शियम, आयरन व कॉपर जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है, जो दिमागी क्षमता बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम न्यूरोनल फंक्शन को संतुलित करने के साथ-साथ याददाश्त को भी बढ़ाने का काम करता है। मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए आप खसखस को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

(9). बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
खसखस में मौजूद जिंक और आयरन आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने का काम कर सकते हैं। आयरन शरीर में ऑक्सीजन ले जाने और प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार करने में मदद करता है। वहीं, जिंक नई कोशिकाओं की वृद्धि और विकास में भूमिका निभाता है।

(Benefits Of Poppy Seeds)

(10). खसखस डाइटरी फाइबर से भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर हृदय को हानि होने से बचाता है।
एक अध्ययन के अनुसार, खाद्य पदार्थों में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा खसखस तेल (Poppy Seed Oil) के साथ कम की जा सकती है। इससे यह साबित होता है कि पॉपी तेल को आहार में शामिल कर हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसके अलावा, खसखस में मौजूद ओमेगा-6 फैटी एसिड भी हृदय रोग से बचाव कर सकता हैं।

(11). बढ़ती है ऊर्जा
शरीर में ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाने के लिए खसखस आपकी मदद कर सकता है। यह खाद्य पदार्थ कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है, जिसे आहार में ऊर्जा का जरूरी स्रोत माना जाता है। शरीर में ऊर्जा की पूर्ति और ऊर्जा के संतुलन के लिए आप खसखस का सेवन कर सकते हैं।

(Benefits Of Poppy Seeds)

(12). दृष्टि में सुधार
खसखस जिंक का अच्छा स्रोत है। एक अध्ययन के अनुसार उम्र बढ़ने के साथ-साथ होने वाले मैक्यूलर डीजेनेरेशन (नेत्र रोग) के जोखिम को जिंक कम कर सकता है। इसके अलावा, खसखस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं।

(13). पथरी का इलाज
किडनी स्टोन से पीड़ित मरीजों के लिए खसखस प्रभावी विकल्प हो सकता है। यह पोटैशियम से समृद्ध होता है, इसलिए यह पथरी का इलाज करने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा, खसखस में कैल्शियम भी पाया जाता है, जो किडनी स्टोन की समस्या से आपको निजात दिला सकता है।

(Benefits Of Poppy Seeds)

(14). कब्ज
कब्ज जैसी पेट संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए भी खसखस का सेवन किया जा सकता है।
खसखस फाइबर से समृद्ध होता और फाइबर पाचन तंत्र के लिए सबसे सहायक पोषक तत्व माना जाता है। फाइबर स्टूल को मुलायम बना मल त्याग में मदद करता है।

(Benefits Of Poppy Seeds)

Read Also :Benefits Of Small Cardamom जानिये छोटी इलायची के विषय में

Connect With Us : : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Weather Update: तपती गर्मी, बढ़ता तापमान; देश में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज; IMD ने दिया नया अपडेट -Indianews  
प्रियंका, दीपिका नहीं, Met Gala 2024 में करोड़ों की ड्रंस में पहुंची ये भारतीय महिला -Indianews
KKR: खराब मौसम की वजह से कोलकाता टीम पर पड़ी मुसीबत, एक्स पर पोस्ट की साझा-Indianews
एनिमल से ज्यादा खतरनाक किरदार में नजर आएंगे Bobby Deol, फिल्म के लिए हॉलीवुड से बुलाएं गए एक्सपर्ट्रस – Indianews
Jharkhand: ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम के सचिव संजीव लाल को किया गिरफ्तार, रांची स्थित घर में मिला था पैसों का पहाड़-Indianews
Heat Wave: कई राज्यों में पारा 45 के पार, 8 राज्यों में लू की चेतावनी; जला देने वाली गर्मी में ऐसे रखें खुद को सुरक्षित- indianews
MS Dhoni: धोनी के पैर के इंजरी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, डॉक्टर के मनाही के बावजूद नहीं रूक रहे माही-Indianews
ADVERTISEMENT