होम / Disadvantages Of Calcium Deficiency कैल्शियम की कमी को न करें नजर अंदाज, हो सकता है नुकसान

Disadvantages Of Calcium Deficiency कैल्शियम की कमी को न करें नजर अंदाज, हो सकता है नुकसान

India News Editor • LAST UPDATED : November 3, 2021, 3:44 pm IST

इंडिया न्यूज, अंबाला:

Disadvantages Of Calcium Deficiency : स्वस्थ शरीर में मजबूत हड्डियों का होना बहुत जरूरी है। इस कारण चिकित्सक हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए कैल्सियम युक्त आहार लेने की सलाह देते हैं। दरअसल, हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है। इसकी कमी होने पर हड्डियों में दर्द, कमजोरी और हड्डियों के टूटने का खतरा बना रहता है। यदि स्वस्थ और अच्छा कैल्शियम युक्त खाना नहीं खाया जाये तो इससे शरीर कमजोर हो जाता है।

अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाये तो हड्डयां कमजोर होने लगती है। इसकी कमी के कारण थकान, और जोड़ो में दर्द होने लगता है। सबसे बड़ी बात की जैसे जैसे उम्र बढ़ती जाती है दर्द में इजाफा भी होता जाता है। ऐसे में यह जरूरी की कि भोजन में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा हो ये सुनिश्चित हो।

(Disadvantages Of Calcium Deficiency) 

हड्डियों के अलावा कैल्शियम की कमी के कारण कई बार हमें मसक्यूलर पेन भी होता है। इसकी कमी के कारण मसल्श क्रैंपिंग की समस्या भी होने लगती है। जोड़-जोड़ में दर्द होने लगता है। हाथ पैरों में सनसनाहत की समस्या आ जाती है।
हमारे दांत भी कैल्शियम के बने होते हैं। इसकी कमी से दांत कमजोर होने लगते हैं।

दांतो से जुड़ी कई समस्या कैल्शियम की कमी के कारण सामने आने लगते हैं। इसकी कमी से दांत कमजोर हो जाते हैं, वो सड़ने लगते है। मसूड़ों में भी दर्द होने लगता है। कैल्शियम की कमी के कारण आस्टियोपोरोसिस, आॅस्टियोपीनिया और हाइपोकैल्सीमिया जैसी बीमारी होने का खतरा बना रहता है।

(Disadvantages Of Calcium Deficiency)

आहार में क्या करें शामिल: कैस्शियम की कमी को दूर करने के लिए सबसे पहले तो हाई कैल्शियम खाद्य पदार्थों को अपने भोजन में शामिल करें। इसके लिए खाने में आप पालक, बथुआ, मेथी के साग इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके अलावा बादाम और अंजीर को भी कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। सोया प्रेडक्ट में भी होता है भरपूर कैल्शियम। दूध में भी अच्छा खासा कैल्शियम होता है जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। दालें में कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत हैं।

(Disadvantages Of Calcium Deficiency)

Read Also : Bank Holidays आज से चार दिन बैंक बंद, इस माह 17 दिन मनेगा संडे

Connect With Us : : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT