Hindi News / Live Update / Health Tips Strawberry Benefits And Side Effects

स्ट्रोबरी खाने के अनगिनत फायदें, लेकिन इन बातों का भी रखें ध्यान

इंडिया न्यूज़, Health Tips : स्ट्रॉबेरी बच्चों को काफी ज्यादा पसंद होती हैं। यह फल देखने में जितना सुंदर होता है, उतना खाने में भी स्वादिष्ट होता है और यह बहुत ज्यादा फेमॉस होती है इसका खट्टा मीठा स्वाद कई लोगों को काफी ज्यादा पसंद होता है। इसका सेवन करने से कई तरह की समस्याएं […]

BY: Neha Goyal • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज़, Health Tips : स्ट्रॉबेरी बच्चों को काफी ज्यादा पसंद होती हैं। यह फल देखने में जितना सुंदर होता है, उतना खाने में भी स्वादिष्ट होता है और यह बहुत ज्यादा फेमॉस होती है इसका खट्टा मीठा स्वाद कई लोगों को काफी ज्यादा पसंद होता है। इसका सेवन करने से कई तरह की समस्याएं दूर हो सकती हैं।

स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी, फोलेट, मैग्नीशियम और पोटैशियम, जैसे पोषक तत्व भरपूर होते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता हैं। यह वजन कम करने से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव करने में मददगार होता है। आज हम आपको स्ट्रॉबेरी के फायदे और नुकसान के बारे बताएँगे।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

Strawberry Benefits

स्ट्रॉबेरी के नुकसान (Strawberry Side Effects )

  • स्ट्रॉबेरी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।
  • स्ट्रॉबेरी विटामिन सी से भरपूर होता है। ऐसे में इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से आपके पेट में दर्द हो सकता हैं। स्ट्रॉबेरी का सेवन ज्यादा करना हानिकारक है
  • अत्यधिक मात्रा में स्ट्रॉबेरी का सेवन न करें। शरीर में पोटैशियम की अधिकता हो सकती है, जिससे आपको दिल से जुड़ी बीमारी हो सकती है।
  • स्ट्रॉबेरी में फाइबर की अधिकता होती है। ऐसे में अगर आप अत्यधिक मात्रा में स्ट्रॉबेरी का सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से दस्त, पेट में दर्द, गैस और कब्ज, ऐंठन की समस्या हो सकती है।

स्ट्रॉबेरी के फायदे – Benefits of Strawberry

  • वजन कम करने में मदद करता है

lose weight

स्ट्रॉबेरी लो कैलोरी फल है, जिसका सेवन आप वजन घटाने के लिए भी कर सकते हैं। साथ ही फाइबर से भरपूर स्ट्रॉबेरी को खाने के बाद काफी देर तक आपका पेट भरा रहता है। हानिकारक स्नैक से बचते हुए आप स्ट्राबेरी को अपने आहार में शामिल करें। आप इस तरीके से वजन को कम कर सकते हैं।

  • कैंसर से बचाने में सहायक

helpful in preventing cancer

कैंसर जैसी घातक बीमारी के लिए स्ट्रॉबेरी एक रामबाण इलाज हो सकती है। स्ट्रॉबेरी में कैंसर प्रिवेंटिव और कैंसर थेराप्यूटिक गुण मौजूद होते हैं, जो कैंसर के बचाव और इसके इलाज में प्रभावी असर दिखा सकते हैं। साथ ही स्ट्रॉबेरी में मौजूद केमो प्रिवेंटिव गुण कैंसर सेल के प्रसार को रोकने का काम कर सकते हैं। स्ट्रॉबेरी ब्रेस्ट कैंसर लिए भी लाभकारी हो सकती है और यह आपके लिए बहुत फायदेमंद है।

  • हृदय को स्वास्थ्य रखता है

keeps heart healthy

ज्यादातर लोग स्ट्रॉबेरी को खाना पसंद करते है। ये खाने में बहुत ज्यादा स्वाद लगती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण और पॉलीफेनॉल्स कंपाउंड भरपूर मात्रा में पाएं जाते हैं। स्ट्रॉबेरी आपको ह्रदय संबंधी समस्याओं से बचा सकती है और आपके ह्रदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसी वजह से ह्रदय स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए स्ट्रॉबेरी खानी चाहिए है स्ट्रॉबेरी को ह्रदय के लिए सबसे ज्यादा स्वस्थ फल माना जाता है।

  • दांत स्वास्थ्य

dental health

स्ट्रॉबेरी दांतो के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अगर आप दांतों को नुकसान पहुंचाए बिना सफेद बनाना चाहते हैं तो आप स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फल दांतों को नेचरल तरीके से सफेद करने का काम कर सकता है। विटामिन-सी से भरपूर स्ट्राबेरी आपके दांतों का पीलापन दूर करता है।

  • हड्डियों को बनाए मजबूत

स्ट्रॉबेरी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में भी काफी फायदेमंद हो सकती है। स्ट्रॉबेरी के सेवन से बढ़ती उम्र की वजह से हड्डियों को कमजोर होने से रोकने में आपकी मदद करता है। इतना ही नहीं, स्ट्रॉबेरी में मैग्नीशियम कीअधिक मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में सहायक होता है।

  • दिमाग को स्वस्थ रखता है

keeps the mind healthy

मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में स्ट्रॉबेरी आपकी मदद कर सकती है। दरअसल, स्ट्रॉबेरी में फ्लेवोनोइड्स (Flavonoids) पाया जाता है, जो उम्र बढ़ने के साथ कमजोर याददाश्त को रोकने में मददगार होता है। इसके साथ ही स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो मस्तिष्क को स्ट्रेस से मुक्त रखता है। साथ ही यह मस्तिष्क में होने वाली अन्य समस्याओं को दूर रखता है। इससे बहुत से फायदे होते है।

  • बालों को झड़ने से रोकता है

prevents hair fall

बालों के लिए स्ट्रॉबेरी बहुत फ़ायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, बालों को स्वस्थ बनाए रखने और इन्हें झड़ने से बचाने के लिए अपनी डाइट पर ध्यान देना काफी जरूरी है। आहार में विटामिन-सी लें और इसका सेवन करना आपके लिए बहुत ज्यादा लाभकारी होगा।

निष्कर्ष : स्ट्रॉबेरी का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से आप कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते है। इसके बहुत से फायदे होते है।

Disclaimer : इन नुस्खों को भी अपनाकर देखना चाहिए और डॉक्टर की सलाह भी लें। इन घरेलू नुस्खों पर ही आधारित न रहें।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़े : सुबह बिना अलार्म के कैसे उठें, जानिए आसान और असरदार टिप्स सुबह जल्दी उठ कर करें ये उपाय

ये भी पढ़े : बारिश के मौसम में नाखूनों को ‘फंगल इंफेक्‍शन’ से बचाने के लिए इन 8 टिप्सों को अपनाएं

ये भी पढ़े : पेट की बीमारियों को दूर करने के लिए अपनाएं इन 8 घरेलू नुस्खों को

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue