How to Keep Stomach and Heart Healthy गर्म पानी का सेवन करने से शरीर की कई तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसे पीने से शरीर डिटॉक्सिफाई होता है, जिसके कारण कई गंभीर बीमारियों के खतरों से बचा जा सकता है।
गर्म पानी जहां पेट की समस्या को दूर करने में सहायक होता है, वहीं वजन कम करने में भी सहायक होता है। लेकिन गर्म पानी में यदि कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल किया जाए तो यह अधिक फायदेमंद और हेल्दी हो जाता है। आइए जानते हैं गर्म पानी में कौन सी चीजें मिलाना फायदेतंद होता है।
हल्दी में करक्यूमिन तत्व होता है, जो शरीर को कैंसर के खतरे से बचाता है। हल्दी के सेवन से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत होती है। गर्म पानी में हल्दी डालकर रोजाना लेने से शरीर के पाचन में भी सुधार होता है। इसके अलावा कफ की समस्या भी दूर होती है। हल्दी शरीर में होने वाली अंदरूनी चोट को भी ठीक करती है। यह खून को साफ करने में मदद करता है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।
लहसुन जहां भोजन का स्वाद बढ़ाता है, वहीं यह शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें ऐसे कई पोषक पोषक तत्व होते हैं, जो कई प्रकार के रोगों से लड़ने में सहायक हैं। लहसुन का सेवन हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को गर्म पानी के साथ लहसुन का रोजाना सेवन करना चाहिए, क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है।
कब्ज की समस्या में गर्म पानी के साथ कच्चे लहसुन की कली लेने से पाचन में सुधार होता है। लहसुन कई एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर होता है। इसके अलावा यह हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी असरदार है।
गर्म पानी के साथ नींबू और शहद लेने से वजन कम होता है। शहद में कई एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाने में सहायक होते हैं। नींबू में विटामिन सी भरपूर होता है, जिससे शरीर की इम्युनिटी मजबूत होती है।
गर्म पानी में नींबू और शहद नियमित रूप से लेने से कई तरह की मौसमी बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। यह पेट संबंधित समस्याओं में भी बेहद फायदेमंद है। यह पेट में गैस की समस्या और कब्ज को भी ठीक कर सकता है। इसका नियमित रूप से सुबह खाली पेट सेवन करने से अधिक फायदा होता है।
गुड़ में भरपूर पोषण होता है। यदि रोज बासी मुंह गुड़ की एक डली खाने के बाद गर्म पानी पिया जाए, तो इससे शरीर का पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ ही इम्युन सिस्टम भी मजबूत होगा।
(How to Keep Stomach and Heart Healthy)
Also Read : Healthy Eat This Recipe For Protein प्रोटीन के लिए खाएं ये रेसिपी
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.