Milk And Jaggery Benefits: गुड़ को गर्म दूध के साथ खाते हुए आपने कई लोगों को देखा होगा। गर्म दूध के साथ गुड़ को खाने के अनेकों फायदे होते हैं। गुड़ जितना मिठास भरा होता है उसके फायदे भी उतने ही मिठास भरे होते हैं। इसके कई गुणकारी फायदे हैं जिन्हें शायद आप नहीं जानते होंगे। अगर नहीं जानते तो हम आपको बताते हैं कि इन दोनों के क्या-क्या चमत्कारी फायदे हो सकते हैं।
यह तो आप जानते ही होंगे कि दूध पीने से शरीर के अंदर कैल्श्यिम की कमी नहीं होती है। दूध से कैल्शियम के अलावा प्रोटीन, पोटेशियम, फॉस्फोरस, विटामिन डी, विटामिन बी12, विटामिन ए, राइबोफ्लेविन और नियासिन जैसे तमाम पोषक तत्व भी भरपूर मिलते हैं जो कि हमारे शरीर से छोटी-मोटी बीमारियों को दूर भगाने में मददगार होते हैं। अगर गर्म दूध के साथ गुड़ खाया जाए तो यह कॉन्स्टिपेशन नाम की बीमारी को दूर भगाते हैं।
जिन लोगों का इम्यूनिटी सिस्टम सही नहीं है तो उनके लिए गर्म दूध के साथ गुड़ खाना किसी चमत्कार से कम नहीं है। क्योंकि गुड़ में एंटी-आक्सीडेंट प्रॉपर्टी और जिंक और सेलिनियम जैसे पोषक तत्व होते हैं तो कि इम्यूनिटी सिस्टम को सही करने में सहायक होते हैं। साथ ही यह संक्रमण रोधी भी होते हैं तो संक्रमण के खतरे को भी काफी हद तक कम कर देते हैं।
Also Read: Vitamin E Capsule : आपकी सुंदरता में चार चांद देगा यह कैप्सूल
वैसे तो गुड़ और दूध के कोई ज्यादा नुकसान नहीं हैं। आप जब मर्जी चाहें इसे खा सकते हैं लेकिन आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि आप इसे रोजाना सही मात्रा में ही लें। जरुरत से ज्यादा न खाएं। ऐसा करने से डायबिटिज का खतरा बढ़ जाता है और जो डायबिटिज से ग्रस्त हैं उन्हें तो गुड़ बिलकुल भी खाना चाहिए। अन्यथा शूगर लेवल को काफी हाई कर सकता है।
दूध लगभग हर कोई पीना पसंद करता है। दूध पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होता। दूध से कैल्श्यिम, प्रोटीन जैसे और भी कई पोषक तत्व प्राप्त होते हैं लेकिन अगर आप दूध में चीनी मिलाकर पीते हैं तो बंद कर दें क्योंकि दूध में चीनी मिलाकर पीने से वजन बहुत जल्दी बढ़ने लगता है। इसकी जगह आप गुड़ का इस्तेमाल करें। गुड़ वजन नहीं बढ़ने देता हैं।
पाचन तंत्र का खराब रहना भी आजकल आम बात सी हो चली है। बदलता खान-पान पाचन तंत्र को काफी प्रभावित कर रहा है। इसलिए पाचन तंत्र को सही करने के लिए गुड़ और दूध का एक साथ सेवन करें। इससे पाचन तंत्र तो ठीक रहता ही साथ पेट संबंधी दूसरी बीमारियों को भी भगता है।
Also Read: Benefits Of Using Iron Vessels, जानें किन चीजों को लोहे के बर्तन में पकाना रहेगा सही और क्यों
बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों के दर्द की समस्या भी बढ़ता जाती है। ज्यादातर इस बीमारी से महिलाएं ज्यादा पीड़ित हैं। जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए गुड़ को अदरक के साथ मिलाकर दिन में कम से 1 या 2 बार जरुर खाएं यह जोड़ों के दर्द को काफी हद तक ठीक करने में मददगार है।
कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान काफी दर्द होता है। ऐसी महिलाओं को गर्म दूध के साथ गुड़ जरुर खाना चाहिए। ऐसा करने से पीरियड्स के दौरान होने वाले से काफी राहत मिलती है।
Also Read : Health Tips आंख से दिल की बीमारी का पता लगाना हुआ आसान, रेटिना की स्कैनिंग बताएगी स्ट्रोक का जोखिम