होम / India News Manch 2023: इंडिया न्यूज मंच पर अभिषेक चौबे ने किया सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र, जानें क्या कहा

India News Manch 2023: इंडिया न्यूज मंच पर अभिषेक चौबे ने किया सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र, जानें क्या कहा

Rajesh kumar • LAST UPDATED : December 14, 2023, 12:54 pm IST

India News (इंडिया न्यूज),India News Manch 2023 LIVE Day-2: हर साल की तरह इस साल भी इंडिया न्यूज़ देश का सबसे बड़ा राजनीतिक मंच आयोजन कर रहा है। ये आयोजन दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। बीते कल यानि बुधवार 13 दिसंबर से शुरु हुए इस कार्यक्रम का आज दूसरा दिन है। बता दें कि ये तीन दिवसीय कार्यक्रम 15 दिसंबर (शुक्रवार), 2023 तक चलेगा। आज इंडिया न्यूज उड़ता पंजाबा मुवी के निर्देशक और फिल्म मेकर अभिषेक चौबे से साफतौर पर सवाल-जबाव किया।

किलर सूप पर बोले अभिषेक चौबेे

अभिषेक चौबे ने अपने 11 जनवरी 2024 में रीलीज हो रहे किलर सूप मुवी को लेकर कहा कि यह टाइटल एक यूनिक टाइटल है। इस तरह के टाइटल होते नहीं है। उन्होंने कहा कि शो बहुत ही मजेदार आने वाला है। मनोज वाजपेयी और कोंकणा सेन शर्मा के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इनके साथ काम करने से मेरा काम आसान हो जाता है। उन्होंने कमाल का काम किया।

उन्होंने अपने-आप को जिक्र करते हुए कहा कि अयोध्या का रहने वाला हूं। फिल्मी करियर पर डरते हुए अपने परिवार से बात की थी । उन्हें लगा मैं हीरो बनूंगा लेकिन ऐसा नहीं था। आगे कहा कि सीरीज में आप गहराई में जा सकते हैं फिल्मों में आप ऐसा नहीं कर सकते हैं।

सुशांत सबसे अलग था-अभिषेक चौबे

उनके साथ काम करना बहुत अच्छा रहा। मैंने उसे सुबह स्क्रिप्ट दी उसने चार बजे मुझे हां कर दी। वह बहुत अलग था। बहुत मेहनती था। सीरियस किस्म का एक्टर था।

यह भी पढ़ेंः-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT