<

पी.पी. सवाणी परिवार द्वारा ‘त्रिविध सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन

सूरत (गुजरात) [भारत], 16 जून: पी.पी. सवाणी परिवार की ओर से सूरत महानगरपालिका के नवनियुक्त पार्षद, द वराछा को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के नव निर्वाचित निदेशकों तथा पी.पी. सवाणी…

सूरत (गुजरात) [भारत], 16 जून: पी.पी. सवाणी परिवार की ओर से सूरत महानगरपालिका के नवनियुक्त पार्षद, द वराछा को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के नव निर्वाचित निदेशकों तथा पी.पी. सवाणी परिवार के प्रतिभाशाली एवं मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में पी.पी. सवाणी चैत्यन्य विद्या संकुल, अब्रामा में ‘‘त्रिविध सम्मान समारोह’’ का भव्य आयोजन किया गया।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुलभाई पानशेरिया, गुजरात भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अंजुबेन वेकरिया, सूरत की महापौर मायाबेन मावाणी, करंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रवीणभाई घोघारी, पूर्व महापौर दक्षेशभाई मावाणी, भाजपा सूरत के महामंत्री करशनभाई गोंडलिया, भाजपा युवा मोर्चा सूरत के अध्यक्ष बिपीनभाई तलाविया सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

PP savani-PNN

इस अवसर पर महेशभाई सवाणी ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से नवनियुक्त पार्षदों, द वराछा को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के नव निर्वाचित निदेशकों तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस त्रिविध सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।

उन्होंने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री पद पर सफलतापूर्वक 4400 दिन पूरे करने के उपलक्ष्य में पी.पी. सवाणी समूह ने उनके दीर्घायु जीवन की कामना के साथ 4400 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। साथ ही 4400 लोगों द्वारा 4400 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप किया गया। वही, पी.पी. सवाणी ग्रुप के मीडिया प्रभारी विपुल तालाविया ने कहा कि इस अवसर पर रसराजजी महाराज द्वारा प्रस्तुत सुंदरकांड के पाठ के माध्यम से उपस्थित लोगों में आत्मविश्वास का संचार किया। इसके अलावा ‘ॐ नमः शिवाय’ महामंत्र का सामूहिक जाप कर राष्ट्र कल्याण, विश्व शांति और प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की गई। पूरे परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिमय वातावरण का अनुभव हुआ।

– महापौर मायाबेन मावाणी का संबोधन :

महापौर मायाबेन मावाणी का उनके वजन के बराबर पुस्तकों का दान कर विशेष सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि “सूरत शहर को सोने की प्रतिमा की तरह सुंदर और सर्वश्रेष्ठ बनाना है। यह केवल मेरा नहीं, बल्कि हम सभी का दायित्व है।” उन्होंने शहर की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आश्वासन दिया तथा स्वच्छता पुरस्कारों को बनाए रखने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए कचरा इधर-उधर न फेंकना और शहर को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सूरत को वैश्विक स्तर पर और अधिक ऊंचाई तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शहर को मिले विभिन्न पुरस्कारों और सम्मानों के पीछे सूरतवासियों का महत्वपूर्ण योगदान है और इस गौरव को बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।

– प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान

पी.पी. सवाणी परिवार द्वारा मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शॉल, स्मृति चिह्न और पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भविष्य में और अधिक उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।

– स्वास्थ्य मंत्री प्रफुलभाई पानशेरिया का संबोधन

स्वास्थ्य मंत्री प्रफुलभाई पानशेरिया ने कहा कि सत्ता मिलने के बाद भी विनम्रता बनाए रखना और चुनाव जीतने के बाद भी जमीन से जुड़े रहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीखने योग्य बात है। उन्होंने कहा कि सूरत को अच्छे जनप्रतिनिधि मिले हैं, जो शहर के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं और कई बार अपने परिवार को भी पर्याप्त समय नहीं दे पाते।
उन्होंने कहा कि पहले बैंक खाता खुलवाना कठिन प्रक्रिया थी, जबकि वराछा बैंक में यह कार्य सरलता से किया जाता है। उन्होंने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जीवन में और अधिक उपलब्धियां हासिल कर पुनः सम्मानित होने का गौरव प्राप्त करें। शिक्षा क्षेत्र में हुए विकास का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में 1 लाख 21 हजार स्मार्ट क्लासरूम बनाए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा सुविधाएं मिल रही हैं।

स्वास्थ्य क्षेत्र की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कामरेज क्षेत्र में 1500 बेड की अत्याधुनिक अस्पताल 150 बीघा भूमि पर बनाई जाएगी। इसके अलावा विमान दुर्घटना स्थल के निकट स्पाइन एवं सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित करने की भी योजना है।

उन्होंने कहा कि सूरत महानगरपालिका उत्कृष्ट कार्य कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासपरक सोच के अनुरूप शहर में विकास कार्य आगे बढ़ रहे हैं। ड्रेनेज और जल प्रबंधन व्यवस्था में भी आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि सुडा क्षेत्र में कामरेज के निकट लगभग 3000 आदिवासी परिवारों के लिए आवास निर्मित किए गए हैं, जो विकास और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।

– युवाओं और समाज सेवा को लेकर मार्गदर्शन

उन्होंने कहा कि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों में भगवद्गीता के विचारों और मूल्यों का समावेश आवश्यक है। आध्यात्मिक शक्ति जीवन में शांति प्रदान करती है। उन्होंने युवाओं को श्रेष्ठता की नहीं, बल्कि सेवा और समाजहित की राजनीति करने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार समाज के लिए कार्य करना चाहिए और जीवन में चारों दिशाओं से आने वाले अच्छे विचारों को स्वीकार करना चाहिए।

कार्यक्रम का सफल संचालन वल्लभभाई चौथाणी, जीतुभाई मकवाणा, गौरव सर, जयेश सर और पवन सर ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, कॉर्पोरेटर, विद्यार्थी, अभिभावक और शहर के अग्रणी नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में वल्लभभाई चौथाणी ने आभार व्यक्त किया।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

Video: वैभव सूर्यवंशी से भी आगे निकले युजवेंद्र चहल! 29 गेंद में ठोक दिया शतक, वीडियो वायरल

Yuzvendra Chahal Video: भारतीय स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

Last Updated: June 16, 2026 15:00:27 IST

Mussoorie Crime: जब जमीन पर बिना कपड़ों के पड़ी थी पत्नी, कमरे में क्या कर रहा थ पति? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेंगे सारे राज

Mussoorie Crime: सोमवार सुबह मसूरी पुलिस को 112 कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि कियाना…

Last Updated: June 16, 2026 11:50:10 IST

ALERT… बीमार कर सकती एसी की ठंडी, जोड़ों में दर्द और नींद हो सकती खराब, जानिए 5 बड़े नुकसान

Side Effects of Ac: हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही के बावजूद तापमान में खास गिरावट…

Last Updated: June 15, 2026 23:24:32 IST

अरिजीत सिंह के बाद अब प्रीतम भी लेंगे बॉलीवुड संगीत से संन्यास? एक बयान से मची हलचल, फैंस हैरान

Pritam: क्या अरिजीत सिंह के बाद प्रीतम दा भी बॉलीवुड संगीत से संन्यास लेने वाले…

Last Updated: June 15, 2026 19:42:33 IST

हीराबानो खमकार फाउंडेशन द्वारा आजीवन शिक्षा सहायता योजना

  सूरत (गुजरात) [भारत], 13 जून: समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने तथा…

Last Updated: June 16, 2026 16:19:34 IST