होम / Delhi-Jaipur Expressway: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे का आज होगा उद्घाटन, 15 फरवरी से चलेंगे वाहन

Delhi-Jaipur Expressway: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे का आज होगा उद्घाटन, 15 फरवरी से चलेंगे वाहन

Divya Gautam • LAST UPDATED : February 12, 2023, 12:03 pm IST
दिल्ली से मुंबई तक बनाए जाने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। दिल्ली से हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात से होकर गुजरने वाले दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे से दिल्ली से मुंबई का सफर महज 12 से 13 घंटे में पूरा हो सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे।
ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी ने शेयर की दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की शानदार तस्वीरें
दिल्ली के बाद जाएंगे बेंगलुरु

12 फरवरी को पीएम दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में साल भर चलने वाले समारोह का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वो कई राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए दौसा, राजस्थान जाएंगे। दौसा में दो जनसभाओं को संबोधित करने के बाद पीएम सीधे बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे।

मिलेंगी 90 से अधिक सुविधाएं

पूरे रूट पर एक्सप्रेस-वे के किनारे 90 से अधिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सुविधाओं में होटल, रेस्टोरेंट, अस्पताल, फूड कोर्ट, फ्यूल स्टेशंस आदि शामिल हैं। जगह-जगह पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। हेलीकाप्टर एंबुलेंस की सुविधा होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक मुदित गर्ग का कहना है कि डीवीएम एक्सप्रेस-वे अनूठा होगा।

आम लोग कब से इस्तेमाल कर सकेंगे?

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) टोल वसूली की तैयारी पूरी नहीं कर पाया है, इस वजह से रविवार को उद्घाटन के बाद भी वाहन चालकों को सफर के लिए 15 फरवरी तक इंतजार करना पड़ेगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक मुदित गर्ग के अनुसार, लोकार्पण के लिए तैयारी चल रही है। इसलिए लोकार्पण के बाद 15 से सफर शुरू किया जाएगा।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT