होम / Deoria Murder Case: देवरिया हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, घटना का मुख्य आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार

Deoria Murder Case: देवरिया हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, घटना का मुख्य आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार

Shanu kumari • LAST UPDATED : October 8, 2023, 7:42 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Deoria Murder Case: देवरिया के फतेहपुर गांव में जमीन विवाद में हुई 6 लोगों की हत्या की घटना में पुलिस ने आज (8 अक्टूबर) को हत्यकांड का मुख्य आरोपी नवनाथ मिश्रा को गिरफ्तार किया है। यह घटना 2 अक्टूबर की है, जिसमें एक पक्ष ने पूर्व प्रधान प्रेमचंद यादव की हत्या कर थी। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने सत्यप्रकाश दुबे के परिवार समेत पांच लोगों की।

  • 20 आरोपी पहले से गिरफ्तार
  • 3 राउंड फायरिंग की बात को स्वीकारा

मृतक के बेटे का इलाज जारी

इस घटना से जुड़े 20 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया गया था। लेकिन पुलिस को घटना के मुख्य आरोपी की तलाश थी। जिसने मृतक सत्यप्रकाश दुबे, समेत उनके परिवार को राइफल से गोली मारकर हत्या की थी। इस घटना में सत्यप्रकाश दुबे का बेटा अनमोल दुबे बुरी तरीके से घायल हो गया। जिसे गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सत्यप्रकाश दुबे के बेटे से अस्पताल जाकर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

पुलिस ने दी जानकारी 

पुलिस ने एक्शन लेते हुए आज (रविवार) रूद्रपुर स्थित मनौली तिराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें नवनाथ मिश्रा मृतक पूर्व प्रधान प्रेमचन्द्र यादव का ड्राइवर था। वहीं पुलिस से पूछा-ताछ के दौरान आरोपी ने सत्यप्रकाश दुबे व उसके परिवार के ऊपर 3 राउंड फायरिंग की बात को स्वीकार किया है। साथ ही आरोपी के घर के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गयी आलाकत्ल राइफल को भी बरामद किया है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए देवरिया एसपी ने बताया कि इस घटना में 20 अभियुक्तों की गिरफ्तारी पहले ही कर चुके थे। आज घटना का मुख्य अभियुक्त नवनाथ मिश्रा की भी गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तारी के दौरान उसने फायरिंग की बात को भी स्वीकारा है।

Also Read:

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Pakistan Spy: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए कर रहा था जासूसी, गुजरात में हुआ गिरफ्तार- Indianews
NEET student missing: ‘5 साल बाद वापस आऊंगा’, मोबाइल पर मैसेज कर कोटा से लापता हुआ NEET छात्र- Indianews
IMD Alert: चार धाम यात्रा के मद्देनजर IMD ने किया सतर्क, उत्तराखंड के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी- Indianews
Canara Bank Viral Video: बैंक अधिकारी टारगेट पूरा न करने पर कर्मचारियों को दी गालियां, देखें वीडियो- Indianews
Karnataka: हिंदू समर्थक समूह क्यों अंतर-धार्मिक जोड़े को ले जाना चाहते थे साथ? वजह हैरान करने वाली- Indianews
US politics sex scandal: अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके सेक्स स्कैंडल, जानें कब-कब लगा व्हाइट हाउस पर ब्लैक धब्बा- Indianews
Viral EU report: 400 से अधिक भारतीय खाद्य उत्पाद दूषित, रिपोर्ट में चौकाने वाला खुलासा- Indianews
ADVERTISEMENT