<
Categories: India News

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान। अहमदाबाद/गुजरात: न्यायिक सेवा में अपनी निष्ठा, कार्यकुशलता और सामाजिक उत्तरदायित्व…

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान।

अहमदाबाद/गुजरात: न्यायिक सेवा में अपनी निष्ठा, कार्यकुशलता और सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाली मिमांशा महेश अग्रवाल ने शैक्षणिक क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अहमदाबाद स्थित प्रतिष्ठित जी.एल.एस. यूनिवर्सिटी ने उनके शोध प्रबंध को स्वीकार करते हुए उन्हें विधि विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएच.डी.) की उपाधि के लिए पात्र घोषित किया है।

उन्होंने मध्यस्थता कानून (Arbitration Law) के अंतर्गत “आर्बिट्रेशन एंड कन्सिलिएशन एक्ट: ए स्टडी” विषय पर डॉ. मयूरी पंड्या के मार्गदर्शन में अपना शोध कार्य पूर्ण किया। न्यायिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में प्राप्त यह उपलब्धि उनकी ज्ञानार्जन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

वर्ष 2013 में गुजरात न्यायिक सेवा में सिविल जज एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के पद पर चयनित हुईं मिमांशा अग्रवाल को वर्ष 2025 में पदोन्नति देकर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नियुक्त किया गया। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने वर्षों से लंबित अनेक मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण कर न्याय प्रक्रिया को गति प्रदान की। इसके साथ ही, कानूनी जागरूकता शिविरों के माध्यम से नागरिकों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

न्यायिक दायित्वों के अतिरिक्त, मिमांशा अग्रवाल ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी अनुकरणीय पहल की है। अपनी विभिन्न पदस्थापनाओं के दौरान उन्होंने 15,000 से अधिक पौधों का रोपण करवाया है। पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता, जरूरतमंदों के प्रति सहानुभूति और समाज के लिए सकारात्मक योगदान देने की भावना उनकी कार्यशैली के प्रमुख गुण हैं।

अपनी इस उपलब्धि का श्रेय देते हुए उन्होंने अपने पिता श्री महेश चंद्र अग्रवाल के मार्गदर्शन और माता श्रीमती अंजु अग्रवाल के स्नेहपूर्ण सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। भविष्य में शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में भी योगदान देने की उनकी इच्छा है, ताकि आने वाली पीढ़ी को विधि, न्याय और नैतिक मूल्यों के प्रति सही दिशा मिल सके।

मिमांशा महेश अग्रवाल की यह उपलब्धि न्यायिक सेवा, उच्च शिक्षा, शोध और सामाजिक उत्तरदायित्व के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनकी सफलता युवा न्यायिक अधिकारियों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST