<
Categories: India News

मेरेंगो एशिया हॉस्पिटल्स ने सनशाइन ग्लोबल में बहुमत हिस्सेदारी लेकर पश्चिम भारत में विस्तार किया

You Might Be Interested In 90s Hit Songs: बारिश, भीगी साड़ी और बोल्डनेस! 90s के गानों में इन हसीनाओं ने दिखाया था अपना रंग-रूप; बूढ़ों की भी जाग…

मेरेंगो एशिया हॉस्पिटल्स ने सनशाइन ग्लोबल हॉस्पिटल्स में बहुमत हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर पश्चिम भारत में अपनी उपस्थिति को और सुदृढ़ किया है। सूरत और वडोदरा में स्थित दो NABH मान्यता प्राप्त अस्पतालों की कुल क्षमता ४०० बेड्स की है। इस अधिग्रहण से गुजरात में मेरेगो एशिया हॉस्पिटल्स की उपस्थिति और मजबूत हुई है, जहाँ इसके पहले से ही अहमदाबाद और भुज में दो अस्पताल संचालित हैं। इस अधिग्रहण के साथ मेरेंगो एशिया हॉस्पिटल्स गुजरात के सबसे बड़े अस्पताल समूहों में से एक बन गया है, जिसकी कुल क्षमता ११५० से अधिक बेड्स की है।

मेरेंगो एशिया हॉस्पिटल्स तर्शरी और कार्टरनरी उपचार सेवाओं पर केंद्रित है, विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ विकसित करता है और ‘पेशेंट फर्स्ट दृष्टिकोण को अपनाता है। यह अधिग्रहण क्लिनिकल कॉरिडोर की अवधारणा को भी सशक्त करेगा, जिसके तहत गुजरात के प्रमुख शहरों में स्थित अस्पतालों की उप-विशेषता और सुपर-विशेषता की चिकित्सीय क्षमताओं का समन्वय किया जा सकेगा।

मेरेंगोwidth=

इस अधिग्रहण के साथ, सूरत और वडोदरा के चिकित्सकों को न केवल मेरेंगो एशिया के राष्ट्रीय नेटवर्क तक पहुंच मिलेगी, बल्कि उन्हें केन्या, इराक, सऊदी अरब साम्राज्य, मध्य पूर्व और उज्बेकिस्तान में समूह की मौजूदा अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा साझेदारियों के माध्यम से अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करने के अवसर भी प्राप्त होंगे।

अधिग्रहण पर टिप्पणी करते हुए, मेरेंगो एशिया हॉस्पिटल्स के संस्थापक सदस्य, ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ डॉ. राजीव सिंघल ने कहा, “पश्चिम भारत में अपनी उपस्थिति का विस्तार करते हुए ११५० से अधिक बेड्स के साथ हम गुजरात के सबसे बड़े स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं में से एक बन गए हैं। हमें सूरत और वडोदरा जैसे प्रमुख शहरों में प्रवेश कर वहां के लोगों और आसपास के क्षेत्रों के लिए उन्नत तर्शरी और क्वार्टरनरी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की खुशी है। मारेंगो एशिया हॉस्पिटल्स नेटवर्क में जुड़ने वाला प्रत्येक नया अस्पताल हमारे पेशेंट फर्स्ट दृष्टिकोण को और मजबूत करता है-जिसका उद्देश्य उन्नत चिकित्सा सेवाओं को मरीजों के घर के करीब लाना है। सनशाइन ग्लोबल हॉस्पिटल्स के जुड़ने के साथ, समूह अब कुल आठ अस्पतालों का संचालन करता है, जिनकी संयुक्त क्षमता २५०० बेड्स की है और जिसमें १००० से अधिक डॉक्टर और ५२०० कर्मचारी कार्यरत हैं।”

डॉ. राजीव सिंघल ने आगे कहा, ‘इस वर्ष हमारा उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति का विस्तार करना और दिल्ली, पंजाब तथा उत्तर प्रदेश में अपने उत्तर भारत क्लस्टर को सुदृढ़ करना है। साथ ही, हम अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में भी अवसरों की खोज कर रहे हैं।”

यह विस्तार सनशाइन ग्लोबल हॉस्पिटल्स के मौजूदा मरीजों को उल्लेखनीय लाभ पहुंचाएगा और दक्षिण एवं मध्य गुजरात के लोगों को तर्शरी और क्वार्टरनरी सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं तक बेहतर पहुंच प्रदान करेगा।बरोडा मेडिकेयर प्रा. लि. के निर्देशक एवं जनरल, लैप्रोस्कोपिक और बेरिएट्रिक सर्जन डॉ. भिखुभाई पटेल ने कहा, “यह सहयोग गुणवत्तापूर्ण, पेशेंट फर्स्ट स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है। हम मिलकर दक्षिण गुजरात में वैश्विक स्वास्थ्य मानकों को लाएंगे।”

बरोडा मेडिकेयर प्रा. लि. के निदेशक एवं फुट एवं एकल सर्जन डॉ. राजीव शाह ने कहा, “मेरेगो एशिया हॉस्पिटल्स से जुड़ने से हमारी उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की क्षमता और हमारे प्रभाव क्षेत्र को गुजरात और उससे आगे विस्तार मिलेगा।”

मेरेंगोwidth=

मेरेंगो एशिया हॉस्पिटल्स के बारे में

२१ अक्टूबर २०२० को स्थापित मेरेगो एशिया हॉस्पिटल्स भारत के तेजी से बढ़ते स्वास्थ्य सेवा नेटवर्कों में से एक है. जो आठ मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पतालों में २५०० से अधिक बेड्स का संचालन करता है। समूह तर्शरी और क्वार्टरनरी देखभाल, उत्कृष्टता केंद्रों के विकास और पेशेंट फर्स्ट दर्शन पर केंद्रित है।

डॉ. राजीव सिंघल द्वारा स्थापित यह समूह एक संस्थापक उद्यमी के नेतृत्व वाला, संस्थागत समर्थन प्राप्त मंच है, जिसे प्रमुख निजी इक्विटी निवेशकों और प्रतिष्ठित भारतीय पारिवारिक कार्यालयों का सहयोग प्राप्त है और जिसका दीर्घकालिक उद्देश्य सतत मूल्य सृजन है।

मेरेगो एशिया हॉस्पिटल्स की उपस्थिति दिल्ली एनसीआर, गुजरात, उत्तर प्रदेश और सऊदी अरब साम्राज्य में है और इसे १००० से अधिक डॉक्टरों और ५२०० कर्मचारियों की टीम का समर्थन प्राप्त है। यह नेटवर्क ‘टीच, ट्रेन और ट्रीट (3टी)’ सिद्धांतों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय क्लिनिकल कॉरिडोर को प्रोत्साहित करता है, जिससे वैश्विक स्वास्थ्य सहयोग को बढ़ावा मिलता है और सुलभ, किफायती व उत्तरदायी देखभाल उपलब्ध कराई जाती है।

मीडिया संपर्क:

डॉ. नेहल शाह
+९१ ९९०४८ ४८६४३

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

पहचान बदली, धर्म बदला, शादी की… 20 साल बाद मिला लापता शख्स; दोस्तों से जालसाजी ने खोली पोल

Gonda Crime News: टांडा से लापता होने के बीस साल बाद, दिनेश कुमार ने गोंडा…

Last Updated: April 20, 2026 17:07:17 IST

अरसे बाद भाई को देख रो पड़ी बहन, छुपाए नहीं छुपे खुशी के आंसू, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें भाई-बहन के इमोशनल मोमेंट…

Last Updated: April 20, 2026 17:01:40 IST

netflix पर नहीं रिलीज होगी ‘धुरंधर: द रिवेंज’, इस OTT ने खरीदे राइट्स, जानें किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म

Dhurandhar 2 OTT Release: धुरंधर: द रिवेंज के डिजिटल अधिकार जियो हॉटस्टार ने लगभग 150…

Last Updated: April 20, 2026 16:37:19 IST

GT vs MI Head to Head: रिकॉर्ड्स में गुजरात का दबदबा, क्या मुंबई इंडियंस पलट पाएगी बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े

GT vs MI Head to Head: आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत…

Last Updated: April 20, 2026 16:35:30 IST

मस्जिद में गैंगरेप पीड़िता का हाईवोल्टेज ड्रामा, धार्मिक किताबों और नमाज की चादरों में लगाई आग

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के रामपुर में गैंगरेप पीड़िता ने मस्जिद में घुसकर तोड़फोड़…

Last Updated: April 20, 2026 16:30:55 IST

बाथरूम में किसके लिए दहाड़े मार के रोए थे दीपिका पादुकोण के पापा, खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

दीपिका पादुकोण के पापा को ऐसा क्या हुआ था कि वो खुद को बाथरूम में…

Last Updated: April 20, 2026 16:25:14 IST