होम / देशभर में कुदरत का कहर जारी, राजधानी दिल्ली को बाढ़ से राहत नहीं, जानें आज के मौसम का हाल

देशभर में कुदरत का कहर जारी, राजधानी दिल्ली को बाढ़ से राहत नहीं, जानें आज के मौसम का हाल

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : July 15, 2023, 9:20 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update, नई दिल्ली: देशभर में कुदरत अपना कहर बरपा रही है। देश की राजधानी दिल्ली को बाढ़ से कोई राहत नहीं मिली है। दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों का बुरा हाल हो रखा है। आज शनिवार 15 जुलाई को भी राजधानी दिल्ली में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। IMD ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। यमुना नदी का जलस्तर दिल्ली में मामूली सा घटा है। इसके बावजूद दिल्लीवासी बाढ़ से जूझ रहे हैं। यमुना का जलस्तर लोहे पुल के पास 208.07 मीटर हो गया है। हथिनी कुंड बैराज से शुक्रवार 14 जुलाई रात को 8 बजे 57 हजार 363 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिस कारण फिर से एक बार यमुना का जलस्तर बढ़ सकता है।

सब्जियों की पैदावार पर बारिश का असर

हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त करके रख दिया है। IMD ने 18 जुलाई तक के लिए राज्य में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। सभी प्रदेशवासियों से राज्य सरकार ने अपील करते हुए सावधानी बरतने को कहा है। राज्य में आई आपदा को लेकर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बयान जारी किया है। सीएम सुक्खू ने कहा कि 75 हजार पर्यटकों में से अब तक 67 हजार का रेस्क्यू हो गया है। वहीं बाकी के लोगों को बचाने के लिए फिलहाल रेस्क्यू जारी है। बाढ़ और बारिश के कारण हिमाचल में सब्जियों की पैदावार पर भी काफी असर पड़ा है।

पंजाब-हरियाणा में येलो अलर्ट जारी

वहीं पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। IMD का कहना है कि एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होता नजर आ रहा है। जिस कारण राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले समय में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक तक रहने वाला है। वहीं पंजाब के हालात अभी और खराब हो सकते हैं। पहले से ही नदियों में जलस्तर बढ़ा हुआ है। राज्य में अगर बारिश हुई तो जलस्तर और भी अधिक बढ़ सकता है। जिस कारण एक बार फिर बाढ़ के हालात बन सकते हैं।

इन राज्यों में तेज बारिश की संभावना

मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, कोंकण-गोवा, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, महाराष्ट्र, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तटीय, केरल, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार द्वीप, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, हिमालयी, ओडिशा, सिक्किम, कराईकल, गुजरात क्षेत्र, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी और नागालैंड में भारी बारिश हो सकती है। वहीं रायलसीमा, राजस्थान, तमिलनाडु और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज के साथ बारिश का अनुमान है।

लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र-कच्छ और लद्दाख छिटपुट बारिश की संभावना है। वहीं राजस्थान के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 40°C से ऊपर रहने की संभावना है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Supreme Court: ईडी के गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई-Indianews
Lok Sabha Election: अमित शाह ने वंशवाद की राजनीति को लेकर सपा पर बोला हमला, जानें क्या कहा
Virat Kohli: विराट कोहली के स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाने वालों को गंभीर ने दिया जवाब, जानें क्या कहा-Indianews
Mumbai: मुंबई में चिकन शावर्मा खाने के बाद 12 बीमार, सभी अस्पताल में भर्ती; जानें पूरा मामला-ं indianews
Israel Hamas War: रफा पर नहीं थम रहा इजरायल का हमला, हवाई हमले में 13 फिलिस्तीनियों की गई जान
अरनमनई 4 के सेट से Tamannaah Bhatia ने शेयर की तस्वीरें, डरावने लुक में दिखीं एक्ट्रेस -Indianews
AAP के प्रचार गीत ‘जेल का जवाब वोट से’ पर चुनाव आयोग, जताई 8 आपत्तियां-Indianews
ADVERTISEMENT