होम / Parliament Adjourned Sine Die संसद का शीतकालीन सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित

Parliament Adjourned Sine Die संसद का शीतकालीन सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित

Sameer Saini • LAST UPDATED : December 22, 2021, 12:24 pm IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Parliament Adjourned Sine Die : 29 नवंबर को शुरू हुआ संसद का शीतकालीन सत्र, अपने निर्धारित समय से एक दिन पहले ही स्थगित हो गया। सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही आरंभ हुई, सभापति एम वेंकैया नायडू ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। इसके बाद विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक अखबार की खबर का हवाला देकर अयोध्या से संबंधित एक मुद्दा उठाने की कोशिश की लेकिन नायडू ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी। सभापति ने खड़गे से कहा कि मुद्दे को उठाने के लिए उन्हें नोटिस देना चाहिए था। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। (Parliament Adjourned Sine Die)

वहीं सभापति वेंकैया नायडू ने यह भी कहा कि शीतकालीन सत्र में सदन का प्रदर्शन उम्मीद से कम रहा। उन्होंने कहा, ‘यह बेहतर हो सकता था। सभी को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है कि क्या गलत हुआ। नियमों, विनियमों, प्रक्रियाओं और मिसालों को ध्यान में रखा जाना चाहिए।’ (Parliament Adjourned Sine Die)

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र में व्यवधान के कारण 18 घंटे 48 मिनट से अधिक समय बर्बाद हुआ। हालांकि, महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा की गई और उन्हें मंजूरी दी गई। उन्होंने कहा कि सदन ने ओमिक्रोन, जलवायु परिवर्तन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की।

(Parliament Adjourned Sine Die)

Also Read : Health Ministry On Omicron राज्य सरकारों को कड़े कदम उठाने के निर्देश

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

क्या आप शेयर करते है मौसमी चटर्जी संग अपना जन्मदिन? जानिए कैसा रहेगा आपका अगला एक साल
US Sanctions: अमेरिका ने भारत की तीन कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, जानें वजह-Indianews
SRH के खिलाफ किंग कोहली के प्रदर्शन से निराश हुए गावस्कर की फैंस ने लगाई क्लास, जानें किसने क्या कहा-Indianews
Fitness Tips: बॉलीवुड की मशहूर फिटनेस ट्रेनर ने बताया, गर्मी में खुद की एनर्जी मेंटेन रखने का तरीका – Indianews
चेहरे के बालों को लेकर ट्रोल होने पर कक्षा 10 की टॉपर Prachi Nigam का रिएक्शन, कही ये बात -Indianews
Orry ने किया अपने ‘अजीब काम’ का खुलासा, फेमस होने से पहले करते थे ये काम -Indianews
रुस्लान प्रीमियर में भांजी पर प्यार लुटाते दिखें Salman Khan, परिवार के साथ खिंचवाई तस्वीरें -Indianews
ADVERTISEMENT