अहमदाबाद के कर्णावती क्लब में आयोजित आईडीसी नेशनल्स गर्ल्स डार्ट्स चैंपियनशिप में सूरत की साची सुखड़िया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गर्ल्स वर्ग का राष्ट्रीय खिताब अपने नाम…
अहमदाबाद के कर्णावती क्लब में आयोजित आईडीसी नेशनल्स गर्ल्स डार्ट्स चैंपियनशिप में सूरत की साची सुखड़िया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गर्ल्स वर्ग का राष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर लिया। साची वेसू स्थित हिल्स हाईस्कूल की छात्रा हैं। प्रतियोगिता में देशभर से डार्ट्स खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
साची के शानदार प्रदर्शन पर इंडियन डार्ट्स काउंसिल की ओर से उन्हें बधाई दी गई। राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियन बनने के बाद अब साची अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी में हैं।

साची आगामी दिनों में जिब्राल्टर में आयोजित होने वाली जेडीसी गर्ल्स वर्ल्ड चैंपियनशिप, ल्यूक लिटलर लेगेसी ओपन और विनमाऊ मास्टर्स जैसी अंतरराष्ट्रीय डार्ट्स प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी। इंडियन डार्ट्स काउंसिल ने साची को आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं। साची की इस उपलब्धि से उनके परिवार, स्कूल और सूरत के डार्ट्स खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है।
(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)
Firing on Tiger Shroff: मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर…
Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…
Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…
Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…
Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…
Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…