Live TV
Search
Home > India News > सूरत की साची सुखड़िया बनीं आईडीसी नेशनल्स गर्ल्स चैंपियन

सूरत की साची सुखड़िया बनीं आईडीसी नेशनल्स गर्ल्स चैंपियन

Written By:
Last Updated: September 7, 2026 13:22:16 IST

Mobile Ads 1x1

अहमदाबाद के कर्णावती क्लब में आयोजित आईडीसी नेशनल्स गर्ल्स डार्ट्स चैंपियनशिप में सूरत की साची सुखड़िया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गर्ल्स वर्ग का राष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर लिया। साची वेसू स्थित हिल्स हाईस्कूल की छात्रा हैं। प्रतियोगिता में देशभर से डार्ट्स खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

  • अहमदाबाद में हुई राष्ट्रीय डार्ट्स प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

साची के शानदार प्रदर्शन पर इंडियन डार्ट्स काउंसिल की ओर से उन्हें बधाई दी गई। राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियन बनने के बाद अब साची अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी में हैं।

आईडीसी

साची आगामी दिनों में जिब्राल्टर में आयोजित होने वाली जेडीसी गर्ल्स वर्ल्ड चैंपियनशिप, ल्यूक लिटलर लेगेसी ओपन और विनमाऊ मास्टर्स जैसी अंतरराष्ट्रीय डार्ट्स प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी। इंडियन डार्ट्स काउंसिल ने साची को आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं। साची की इस उपलब्धि से उनके परिवार, स्कूल और सूरत के डार्ट्स खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

MORE NEWS