होम / US intelligence On Pakistan: शीर्ष अमेरिकी खुफिया अधिकारी का खुलासा, पाकिस्तान ने आर्थिक दिक्कत के बावजूद अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखा

US intelligence On Pakistan: शीर्ष अमेरिकी खुफिया अधिकारी का खुलासा, पाकिस्तान ने आर्थिक दिक्कत के बावजूद अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखा

Raunak Kumar • LAST UPDATED : April 17, 2024, 12:52 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), US Intelligence On Pakistan: पाकिस्तान ने पिछले वर्ष अपनी आर्थिक उथल-पुथल के बावजूद अपने परमाणु आधुनिकीकरण के प्रयासों को जारी रखा। ये बात भारत नहीं कांग्रेस (अमेरिकी संसद) की सुनवाई के दौरान शीर्ष अमेरिकी खुफिया अधिकारी ने उजागर किया था। खुफिया अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान की रक्षा नीति उसके भारत के साथ विवादास्पद संबंधों से काफी प्रभावित है। रक्षा खुफिया एजेंसी के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल जेफरी क्रूस की टिप्पणी सोमवार (15 अप्रैल) को चीन पर कांग्रेस की सुनवाई के दौरान आई। इस दौरान क्रूज़ ने सांसदों को कश्मीर पर भारत के साथ अपने विवाद को सुलझाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सहित अंतरराष्ट्रीय समर्थन प्राप्त कर ने के पाकिस्तान के प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

पाकिस्तान को लेकर बड़ा खुलासा

बता दें कि रक्षा खुफिया एजेंसी के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल जेफरी क्रूस ने यह भी उल्लेख किया कि इस्लामाबाद और नई दिल्ली ने फरवरी 2021 से साझा नियंत्रण रेखा पर एक असहज युद्धविराम को बरकरार रखा है। अधिकारी के अनुसार अपनी आर्थिक उथल-पुथल के बावजूद पाकिस्तान ने अपने परमाणु आधुनिकीकरण के प्रयास जारी रखे हैं। इसके अलावा उन्होंने पिछले वर्ष पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ आतंकवादी हिंसा में वृद्धि पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अपनी आर्थिक उथल-पुथल के बावजूद अपने परमाणु आधुनिकीकरण प्रयासों को जारी रखा है। पिछले साल पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ आतंकवादी हिंसा में भी वृद्धि हुई है। वहीं स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के मुताबिक जनवरी 2023 तक पाकिस्तान के पास कथित तौर पर 170 परमाणु हथियार हैं।

Tibetan Students: चीन क्यों कर रहा तिब्बती छात्रों को सैन्य प्रशिक्षण के लिए मजबूर, जानें भारत से क्या है कनेक्शन

वित्तीय संकट से गुजर रहा पाकिस्तान

बता दें कि, वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रहा पाकिस्तान अपनी आर्थिक कठिनाइयों को दूर करने के लिए चीन और सऊदी अरब से समर्थन पर निर्भर है। इसके अलावा पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब इस समय अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ नए ऋण पैकेज पर बातचीत करने के लिए वाशिंगटन में हैं।वहीं क्रूस ने शीर्ष अमेरिकी सांसदों को बताया कि पाकिस्तान की रक्षा नीति अभी भी भारत के साथ उसके विवादास्पद संबंधों से प्रभावित है। उन्होंने बताया कि फरवरी 2021 में युद्धविराम की सिफारिश के बाद देशों के बीच सीमा पार हिंसा कम हो गई है। इस्लामाबाद अपने परमाणु शस्त्रागार को बढ़ा रहा है और अपनी परमाणु सामग्री और परमाणु C2 (कमांड और नियंत्रण) की सुरक्षा बढ़ा रहा है। इस दौरान उन्होंने अक्टूबर में पाकिस्तान की अबाबील मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण का भी जिक्र किया।

RR vs KKR: सुनील नरेन के शतक पर जोश बटलर की पारी पड़ा भारी, RR ने KKR को 2 विकेट से हराया

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT