पिछले हफ्ते पहली फ्लाइट द्वारा जामनगर से अहमदाबाद तक सफलतापूर्वक ऑर्गन ट्रांसफर किया गया सूरत (गुजरात) [भारत], नवंबर 11: गुजरात के विभिन्न शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ने वाली…
पिछले हफ्ते पहली फ्लाइट द्वारा जामनगर से अहमदाबाद तक सफलतापूर्वक ऑर्गन ट्रांसफर किया गया
सूरत (गुजरात) [भारत], नवंबर 11: गुजरात के विभिन्न शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ने वाली वेंचुरा एयरकनेक्ट एयरलाइन कंपनी ने अब मानवता की सेवा में एक नई पहल की है। कंपनी को हाल ही में अंगदान (ऑर्गन डोनेशन) से जुड़े मामलों में मानव अंगों को एक शहर से दूसरे शहर तक तेजी से पहुंचाने के लिए मेडिकल अप्रूवल प्राप्त हुआ है। इस अनुमति के बाद, पिछले सप्ताह कंपनी ने पहली बार जामनगर से अहमदाबाद तक विमान के माध्यम से ऑर्गन ट्रांसफर सफलतापूर्वक पूरा किया। यह सेवा अब गुजरात के अन्य शहरों सहित अन्य राज्यों में भी न्यूनतम दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी।
इस सेवा की शुरुआत के पीछे कंपनी के प्रमोटर्स का उद्देश्य न केवल नागरिक सेवा प्रदान करना है, बल्कि जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाना भी है, ताकि आपात स्थिति में अंग समय पर पहुंच सकें। वेंचुरा एयरकनेक्ट की इस नई पहल के तहत उपयोग में लिया जाने वाला विमान VT-DEV (देव विमान) के नाम से जाना जाता है, जो अपने नाम के अनुरूप ही अब “देवदूत” बनकर लोगों की जान बचाने का कार्य करेगा।

गौरतलब है कि जब सूरत को पूर्ण हवाई अड्डे की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, तब सूरत के तीन उद्योगपतियों गोविंदभाई धोलकिया, सवजीभाई धोलकिया और लवजीभाई बादशाह ने वर्ष 2014 में इस हवाई सेवा की शुरुआत की थी। बीते 11 वर्षों से यह कंपनी गुजरात में सफलतापूर्वक सेवा दे रही है।
वेंचुरा एयरकनेक्ट गुजरात के नागरिकों को बहुत कम दरों पर नियमित हवाई सेवा प्रदान कर रही है, जिसने अहमदाबाद, राजकोट, भावनगर और अमरेली को सूरत से जोड़ा है। इसके चलते छोटे कस्बों और गांवों के लोग भी अब आसानी से बड़े शहरों से जुड़ पा रहे हैं। इसके अलावा, कंपनी के प्रमोटर्स लगातार नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए नए-नए इनिशिएटिव्स भी लाते रहते हैं।
इस नई “ऑर्गन ट्रांसफर एयर सर्विस” के साथ वेंचुरा एयरकनेक्ट ने एक बार फिर साबित किया है कि निजी क्षेत्र भी मानवसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है
<p>The post वेंचुरा एयरकनेक्ट की नई पहल: ऑर्गन ट्रांसफर सेवा से ‘देव’-विमान बना जीवनदूत first appeared on PNN Digital.</p>
(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…