<
Categories: देश

PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त पर सरकार का बड़ा अपडेट, जानें कब आएंगे Account में पैसे?

PM Kisan Yojana 21st Installment:  पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त पर सरकार का बड़ा अपडेट आया है. आइए विस्तार से जानें पूरी खबर.

PM Kisan Yojana 21st Installment Update: किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, पीएम किसान योजना  (PM Kisan Yojana) की 21वीं किस्त पर सरकार का बड़ा अपडेट आया है, जिसे जाननें के बाद किसानों के बीच जो भी गलत और झूठी खबरें फैल रही थी, उसपर अंकुश लग जाएगा.  इस खबर पर केंद्र सरकार ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर  नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है. आइए विस्तार से जानें पूरी खबर.

क्या है सरकार का अपडेट?

इस नोटिस के जरिए सरकार ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिन किसानों के नाम सूची से हटाए गए हैं, वे केवल अस्थायी हैं, स्थायी नहीं. इन मामलों में भौतिक सत्यापन के माध्यम से गहन जांच की जाएगी. यदि कोई पात्र किसान पाया जाता है, तो उसे सूची में वापस जोड़ा जाएगा. हालांकि, अपात्र किसानों के नाम सूची में वापस नहीं जोड़े जाएंगे. सरकार ने ऐसे संदिग्ध मामलों की पहचान की है. इस सूची में वे लोग शामिल हैं जिन्होंने 1 फरवरी, 2019 के बाद ज़मीन का अधिकार हासिल किया है. इसके अलावा, एक ही परिवार के कई सदस्य भी इस योजना के तहत अलग-अलग लाभ प्राप्त कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने ऐसे सभी व्यक्तियों को अपात्र घोषित कर दिया है.

कब आएंगी 21वीं किस्त?

सरकार ने पीएम किसान योजना का लाभ प्राप्त कर रहे किसानों को सलाह दी है कि वे तुरंत जांच लें कि उनका नाम सूची में है या नहीं. आप पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं. यह जानकारी मोबाइल ऐप या किसान मित्र चैटबॉट के ज़रिए भी प्राप्त की जा सकती है. फ़िलहाल, केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी नहीं की है. कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. खबरों के मुताबिक, इस योजना पर कोई भी अपडेट बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे (14 नवंबर) आने के बाद ही उपलब्ध होगा.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST