<
Categories: India News

सूरत के विवान शाह ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

सूरत (गुजरात) [भारत], दिसंबर 16: सूरत के उभरते बैडमिंटन खिलाड़ी और मनीत पाहुजा एकेडमी से जुड़े विवान शाह ने बिहार में आयोजित प्रतिष्ठित योनेक्स सनराइज 37वीं सब जूनियर…

सूरत (गुजरात) [भारत], दिसंबर 16: सूरत के उभरते बैडमिंटन खिलाड़ी और मनीत पाहुजा एकेडमी से जुड़े विवान शाह ने बिहार में आयोजित प्रतिष्ठित योनेक्स सनराइज 37वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में अंडर-13 बॉयज़ सिंगल्स वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान (कांस्य पदक) हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से सूरत और गुजरात को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव दिलाया है।

विवान शाह ने सूरत स्थित मनीत पाहुजा बैडमिंटन अकादमी में दी जा रही उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और कोचों के मार्गदर्शन का परिणाम है। इस टूर्नामेंट में विवान को रैंकिंग के आधार पर पांचवां स्थान मिला था।

विवान शाह

इससे पहले भी विवान कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने मुंबई में आयोजित एक ऑल इंडिया रैंकिंग टूर्नामेंट में अंडर-13 बॉयज़ सिंगल्स का खिताब जीता है। इसके अलावा बेंगलुरु में ऑल इंडिया रैंकिंग बॉयज़ डबल्स में विजेता रहे, जबकि गोवा में आयोजित ऑल इंडिया रैंकिंग बॉयज़ डबल्स टूर्नामेंट में उपविजेता रहे हैं।

विवान ने इस सफलता के लिए अपने स्कूल स्कॉलर इंग्लिश अकादमी, डुमस को भी सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST