<
Categories: देश

क्या इन 5 देसी ब्रांड्स को आप भी समझते हैं विदेशी? नाम सुन आप भी रह जाएंगे हैरान

बहुत से ऐसे ब्रांड्स हैं, जिन्हें सुनकर और उनका इस्तेमाल करने के बावजूद लोगों को वे विदेशी ब्रांड्स लगते हैं. हालांकि वे ब्रांड्स विदेशी नहीं बल्कि देशी है. इनमें ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर, कपड़े तक तमाम ब्रांड्स हैं.

आज के समय में हर दूसरा इंसान महंगे बड़े विदेशी ब्रांड के सामान खरीदने की इच्छा रखता है. बहुत से लोगों को ललक रहती है कि वे ब्रांड्स का अपडेटेड सामान खरीदें. आज हम आपको 5 ऐसे ब्रांड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका नाम तो विदेशी जैसा है लेकिन वो असल में देसी ब्रांड हैं. इनमें से कुछ का नाम सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. लोग इनका नाम और क्वालिटी से उनके विदेश होने का भ्रम पालते हैं. आइए जानते हैं.

मोंटे कार्लो

मोंटे कार्लो एक भारतीय ब्रांड है. लोग अधिकतर इसे विदेशी समझते हैं लेकिन इसकी ज्यादातर मैन्यूफैक्चरिंग पंजाब के लुधियाना शहर में होती है. मोंटे कार्लो फैशन वियर और टेक्सटाइल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ब्रांड है. इसे भारत के साथ ही यूरोप और अमेरिका में भी काफी पसंद किया जाता है. ये नाहर ग्रुप और कंपनीज ब्रांड में आती है.

एलन सौली

ये ब्रांड भारतीय कंपनी मधुरा फैशन एंड लाइफस्टाइल का है, जो आदित्य बिरला ग्रुप का हिस्सा है. इस ब्रांड के तहत फैश वियर, फुट वियर और एक्सेसरीज़ बाजार में मजबूत पकड़ है. देश के सभी राज्यों में इसके कुल 293 आउटलेट्स हैं.

रॉयल एनफील्ड

देश के युवा बाइक में से सबसे ज्यादा बुलेट बाइक को पसंद करते हैं. इसमें सबसे ज्यादा फेमस रॉयल एनफील्ड है. ये कंपनी आइशर मोटर्स के अंतर्गत आती है. बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि ये एक भारतीय कंपनी है. इसकी मैन्यूफैक्चरिंग चेन्नई में होती है.

लार्सेन एंड टर्बो

लार्सेन एंड टर्बो को एल एंड टी के नाम से जाना जाता है. ये एक मल्टीनेशनल कंपनी है, जो कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में नामचीन कंपनी है. इसका हेडक्वार्टर मुंबई में है. ये भारत के साथ-साथ विदेशों में मिडिल ईस्ट और एशिया में भी इसकी अच्छी पकड़ है.

लैक्मे फैशन

ब्यूटी प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में लैक्मे देश में सबसे नामचीन कंपनी है. ये ब्रांड टाटा ग्रुप ऑफ कंपनी के अंतर्गत आता है. इस कंपनी का नाम फ्रेंच ओपेरा से लिया गया था. भारत में इसकी शुरुआत 1952 में हुई थी. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price 15 October 2026: सुबह 6 बजे जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, CNG ने दिया झटका! चेक करें ताजा भाव

Petrol and diesel prices today, October 15: मुंबई में, पेट्रोल का रिटेल प्राइस ₹111.21 प्रति…

Last Updated: October 15, 2026 08:06:54 IST

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST