<
Categories: मनोरंजन

रंगीन मिजाज के थे ऋषि कपूर के परदादा, प्रेमिका से मिलने के लिए बना डाली थी सुरंग, अंग्रेज रह गए दंग

Rishi Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर अपनी एक्टिंग से दर्शकों को मुरीद बना लिया करते थे. एक बार एक्टर ने बताया था कि उन्होंने रोमांस अपने परदादा से सीखा था. कहा जाता है कि अभिनेता के परदादा बेहद ही रंगीन मिजाज के थे.

अभिनेता ऋषि कपूर 80 के दशक के जाने-माने अभिनेताओं में शुमार थे. उन्होंने अपनी रोमांटिक-ड्रामा फिल्मों से लोगों को ध्यान खींचने का काम किया था. अभिनेता ने बताया था कि उनके कपूर खानदान में रोमांस उनके परदादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर से आया था. बताया जाता है कि एक बार एक्टर के परदादा अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए सुरंग खोद डाली थी. फिर हुआ ऐसा कि जान दंग रह जाएंगे आप. 

ऋषि कपूर के दादा रंगीन मिजाज के थे

एक्टर ऋषि कपूर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी के लॉन्च पर बताया था कि उनकी पीढ़ी में रोमांस उनके परदादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर की वजह से आया. अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘खुल्लम खुल्ला: ऋषि कपूर अनसेंसर्ड’ के लॉन्च पर एक्टर ने कहा था कि रोमांटिक हीरो बनने के लिए उन्हे ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी. साथ ही बताया कि उनके भाई-बहन भी परदादा की तरह हैं, क्योंकि सबसे रोमांस में माहिर हैं. 

जब अंग्रेजों को दिया हैरान करने वाला जवाब

ऋषि कपूर ने एक बार बताया था कि उनके परदादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ब्रिटिश शासन के समय तहसीलदार थे और अक्सर घोड़ी पर सफर करते थे. एक दिन एक अंग्रेज अपनी पत्नी के साथ टहल रहा था. उसने परदादा से कहा कि आपकी घोड़ी बहुत अच्छी है, तो परदादा ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि आपकी गोरी (पत्नी) भी अच्छी हैं. 

यह खबर भी पढ़ें: इंटीमेट सीन के दौरान कभी-कभी एक्टर्स उठाते हैं मौके का फायदा, अन्नू कपूर ने किया चौंकाने वाला खुलासा, जानें पूरा मामला

जब प्यार के खातिर मिली सजा

अभिनेता ऋषि कपूर के परदादा रंगीन मिजाज के थे. उन्होंने भी अपने दौर में इश्क किया था. एक बार अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उन्होंने सुरंग तक बना डाली, लेकिन उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा. और नौकरी से निकाल दिया गया. 

ऋषि कपूर का करियर

ऋषि कपूर ने अपने करियर में जबरदस्त फिल्मों में काम किया था. अभिनेता ने 1970 के दशक के मध्य से 1990 के दशक तक कई सफल फिल्मों में अभिनय किया. इस लिस्ट में ‘कभी कभी’, ‘लैला मजनू ‘‘ अमर अकबर एंथोनी ‘‘ हम किसी से कम नहीं’‘ सरगम’‘नसीब’‘ कातिलों के कातिल’‘प्रेम रोग’‘ कुली’‘नगीना’  जैसी फिल्में शामिल हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Aaj ka Mausam: 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; दिल्ली-UP समेत यहां बिगड़ेगा मौसम

Weather Update 15 October 2026: दिल्ली का तापमान आज काफी गिरेगा. ऐसा मूसलाधार बारिश के…

Last Updated: October 15, 2026 08:39:37 IST

Blue Drum Case: मुस्कान-साहिल को फांसी, क्या अभी भी बच सकते हैं सौरभ के हत्यारे? जानें क्या है ऑप्शन

Blue Drum Case: इस बहुत चर्चित और खौफनाक मर्डर केस में कोर्ट का आखिरी फैसला…

Last Updated: October 15, 2026 08:51:09 IST

Petrol Diesel Price 15 October 2026: सुबह 6 बजे जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, CNG ने दिया झटका! चेक करें ताजा भाव

Petrol and diesel prices today, October 15: मुंबई में, पेट्रोल का रिटेल प्राइस ₹111.21 प्रति…

Last Updated: October 15, 2026 08:06:54 IST

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST