<
Categories: देश

Suspicious Red Balloon: कठुआ में मिले संदिग्ध लाल बलून पर चिपकी पर्ची पर क्या लिखा था?, जानें पूरी खबर?

Suspicious Red Balloon: आज सुबह कठुआ में हीरानगर इंटरनेशनल बॉर्डर के पास माया कान्हा गांव में एक संदिग्ध लाल गुब्बारा मिला. इस गुब्बारे के साथ हाथ से लिखी एक पर्ची लगी थी. इसमें एक फोन नंबर के साथ कुछ मैसेज लिखा.

Suspicious Red Balloon: आज सुबह कठुआ में हीरानगर इंटरनेशनल बॉर्डर के पास माया कान्हा गांव में एक संदिग्ध लाल गुब्बारा मिला. इस गुब्बारे के साथ हाथ से लिखी एक पर्ची लगी थी. इसमें एक फोन नंबर के साथ “आई लव यू” और “आई मिस यू” जैसे मैसेज लिखे थे. पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है. माना जा रहा है कि यह गुब्बारा सीमा पार से आया है. इस तरह के बलून के जरिए संदिग्ध मैसेज भी कोड वर्ड में भेजे जा सकते हैं. स्थानीय पुलिस और सुरक्षा निर्देशों ने लोगों से किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तत्काल देने को कहा है.

पहले भी मिला ऐसा बलून

बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब इस तरह के बलून मिला हो. इससे पहले राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक गुब्बारा मिलने से सनसनी फैल गई थी. यह गुब्बारा पाकिस्तान का बताया जा रहा था. ग्रामीणों ने इस गुब्बारे की सूचना पुलिस को दी. यह बलून एरोप्लेन के आकार में है, जिस पर PIA लिखा हुआ है. गुब्बारा सफेद और लाल रंग का था. पिछले हिस्से में चांद और तारे का निशान बना हुआ है.

पिछले साल दिसंबर में भी मिला ऐसा गुब्बारा

इसके अलावा बीते साल दिसंबर में भी श्रीगंगानगर में ही पाकिस्तानी संदिग्ध गुब्बारा मिला था. उस वक्त मिले गुब्बारे में उर्दू भाषा में ‘PIA’ लिखा था. PIA को पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का लोगो बताया गया था. यह गुब्बारा सफेद और हरे रंग का था. उस पर पाकिस्तानी झंडे का चांद और तारे का निशान भी था. गुब्बारा हवाई जहाज के आकार का था. यह बलून विक्रम मांझू की ढाणी के पास खेत में काम कर रहे एक किसान को मिला था. किसान ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी. इस तरह की चीजों का इस्तेमल आतंकी कोड भाषा में किसी बात को कहने के लिए भी करते हुए पाए जा सकते हैं. फिलहाल, इस मामले पर पुलिस ने संज्ञान ले लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है.  

लोगों को किया अलर्ट

अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर सेना अलर्ट पर रहती है. BSF के जवान हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि सीमा पार से आने वाली हर सामान्य सी दिखने वाली चीज की भी गंभीरता से जांच होती है. ताकि देश की सुरक्षा में कोई सेंध न लगा सके. सीमा पर बसे ग्रामीणों को भी पुलिस ने अलर्ट रहने की सलाह दी गई है. साथ ही यह भी कहा कि किसी भी संदिग्ध चीज के बारे में कुछ भी जानकारी लगे, तो सबसे पहले पुलिस को इंफोर्म करें.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST