Live TV
Search
Home > देश > 13 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, किन 5 राज्यों में चलेगी लू; जरूरी ना हो तो घर से नहीं निकलें

13 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, किन 5 राज्यों में चलेगी लू; जरूरी ना हो तो घर से नहीं निकलें

Aaj Ka Mausam 16 April 2026: देशभर में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. दक्षिण भारत की बात करें तो यहां राज्यों में गर्मी, लू और बारिश तीनों ही रूप देखने को मिल सकते हैं.

Written By: JP YADAV
Last Updated: 2026-04-19 07:16:17

Mobile Ads 1x1

Aaj Ka Mausam 16 April 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में गर्मी का मौसम लगातार लोगों की समस्याएं बढ़ा रहा है. तेज धूप, उमस और गर्मी के अटैक ने लोगों की मुश्किलें बढ़ानीं शुरू कर दी हैं. डॉक्टरों ने भी बदलते मौसम में लोगों से गर्मी और लू से बचने की सलाह है. खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों को लू से बचाने की अधिक जरूरत है. ऐसे में मौसम में खानपान पर अधिक ध्यान देना जरूरी है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा अलर्ट के मुताबिक, उत्तर भारत और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के अलावा दक्षिण के कई हिस्सों में अगले 24-48 घंटों के दौरान कहीं मध्यम तो कहीं पर तेज बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के अलावा पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत 13 राज्यों बारिश होगी, जिनमें पूर्वोत्तर और दक्षिण के राज्य भी शामिल हैं.

कहां-कहां होगी बारिश?    

भीषण गर्मी के बीच कई राज्यों में अब एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है. IMD ने हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत 13 प्रदेश में बारिश के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया है. कुछ राज्यों में बारिश तेज हो सकती है. पहाड़ी राज्यों में मौसम अधिक खराब होने की स्थिति लोगों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है.  मौसम की जानकारी देने वाली एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि जारी रहेगी.  

चक्रवाती परिसंचरण के चलते केरल में कहीं-कहीं हल्की बारिश संभव है, जबकि 16, 17, 18 और 19 अप्रैल के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश/बर्फबारी भी संभव है.  इसके अलावा गुरुवार (16 अप्रैल, 2026) को उत्तर-पश्चिम पंजाब में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी है. 

इन क्षेत्रों में होगी बारिश

  • जम्मू-कश्मीर
  • लद्दाख
  •  हिमाचल प्रदेश
  • पश्चिम बंगाल
  • सिक्किम
  • असम
  • मेघालय
  • अरुणाचल प्रदेश
  • नगालैंड
  • मिजोरम
  •  त्रिपुरा  
  • पंजाब

मौसम विभाग अनुसार, 17 अप्रैल को उत्तराखंड और पंजाब में बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. 

कहां-कहां पड़ेगी गर्मी?

IMD के अनुसार, गुरुवार (16 अप्रैल, 2026) को तेलंगाना, रायलसीमा, मराठवाड़ा, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में लू (हीट वेव) चलने की संभावना है. ऐसे में लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. बिहार और सौराष्ट्र-कच्छ के कुछ हिस्सों में मौसम बदल चुका है. इसके चलते अगले 4 से 5 दिनों तक गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है. देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो 16 अप्रैल को भीषण गर्मी पड़ेगी, लेकिन 17 अप्रैल से आसमान में बादल छाएंगे.

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल

बिहार में 16 अप्रैल को 20 से अधिक जिलों में गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ाएगी. बिहार की राजधानी पटना, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर और अररिया के अलावा या, जहानाबाद, भोजपुर, सारण, सिवान, गोपालगंज, बक्सर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया और किशनगंज जिलों में गर्मी के साथ लू जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है.

वहीं, उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर 16 अप्रैल को भी जारी रहेगा. झांसी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मेरठ और हापुड़ के अलावा गोरखपुर, देवरिया, वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, जौनपुर, बस्ती, मिर्जापुर, कानपुर, लखनऊ, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, बरेली अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है. 

MORE NEWS