<
Categories: देश

Aaj ka mausam kaisa rahega: मॉनसून की विदाई के बीच किन-किन राज्यों में होगी कल बारिश? नोट करें अपने-अपने यहां का हाल

Aaj ka mausam kaisa rahega 16 september 2025 : मॉनसून की विदाई के बीच अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और महाराष्ट्र में तेज बारिश का अलर्ट है, जबकि उत्तर भारत में कम बारिश होगी.

Weather Update 16 September kal ka mausam kaisa rahega : दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में मॉनसून 2025 (Monsoon 2025) का असर कम हो रहा है. इसके चलते बारिश भी कम हो रही है. उत्तर प्रदेश और बिहार को छोड़ दें तो उत्तर भारत के करीब-करीब सभी राज्यों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून 2025 (Southwest Monsoon 2025) कमजोर पड़ा चुका है और विदाई की तरफ बढ़ रहा है. बावजूद इसके भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार (16 सितंबर, 2025) को मॉनसून की सक्रियता (Monsoon 2025 Latest Update) के चलते  उत्तर भारत के पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र के अलावा पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट है. इसके अलावा अन्य राज्यों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. 

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में मंगलवार (16 सितंबर) को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं के बराबर है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस, जबकि  अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. दिन के दौरान उमस और गर्मी से लोगों को दिक्कत हो सकती है, लेकिन शाम तक उमस से राहत मिल जाएगी. 

यूपी में होगी झमाझम बारिश, बिहार में मौसम ने ली करवट

उत्तर प्रदेश में मॉनसून एक्टिव है, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश नहीं होगी. यूपी की राजधानी लखनऊ में 17 और 18 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि मंगलवार (16 सितंबर) को पूर्वी उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं बिहार में पूरे सप्ताह कई जिलों में भारी से बहुत भारी होने की संभावना है. IMD ने बिहार के कई जिलों में आगामी 19 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

कहां-कहां होगी बारिश?

अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के अलावा अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश होगी. वहीं, मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक, मंगलवार को विदर्भ और मराठवाड़ा के अलावा मध्यम महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और कोकण-गोवा में भी मध्यम स्तर से लेकर भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं, उत्तर-पूर्व भारत में भी बारिश होगी. IMD के मुताबिक, नगालैंड, असम और मेघालय में बारिश होगी. 

उधर, स्काईमेट वेदर के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड,उत्तराखंड, दक्षिण गुजरात, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट IMD की ओर से जारी किया गया है. दक्षिण भारत की बात करें तो लक्षद्वीप,  पश्चिम उत्तर प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मंगलवार (16 सितंबर) को हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा 16 सितंबर को उत्तर भारत के राज्यों दिल्ली,  पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के अलावा गुजरात के अधिकांश हिस्सों शुष्क मौसम के चलते गर्मी और उमस परेशान करेगी. उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में 16 से 18 सितंबर तक वर्षा हो सकती है.


J&K-उत्तराखंड और हिमाचल में क्या मिलेगी राहत?

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार (16 सितंबर) को पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में तेज बारिश होने की चेतावनी भी जारी की गई है. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की बात करें  तो 16 सितंबर को तेज बारिश हो सकती है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST