<
Categories: देश

Weather Forecast: कश्मीर से दिल्ली तक कहां पड़ेगी भीषण ठंड? कहां छाएगा कोहरा, यहां जानें लेटेस्ट वेदर अपडेट

Weather Forecast 19 December 2025: पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इसके अलावा घने कोहरे ने भी लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है. कई राज्यों में जनजीवन व्यस्त है.

Weather Forecast 19 December 2025: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. देश की राजधानी दिल्ली के साथ-एनसीआर के शहरों में भी भीषण ठंड ने दस्तक दे दी है. शुक्रवार (19 दिसंबर, 2025) को सुबह घरों से दफ्तर और अन्य कामों के लिए निकले लोग कांपते नजर आए. यहां तक कि स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं ने भी अधिक ठंड की शिकायत की. इसके साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर के लोगों को शुक्रवार सुबह कोहरे ने भी परेशान किया. उधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार, पहाड़ों पर जारी बर्फबारी और नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा लोगों की मुसीबतें बढ़ाएंगे.

कहां-कहां के लिए जारी हुआ ठंड का अलर्ट?

मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है. इस बीच IMD ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और बिहार में भीषण ठंड की चेतावनी जारी है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर भारत के कई राज्यों में घने से बहुत घने कोहरे और भीषण ठंड को लेकर19 से 21 दिसंबर के बीच चेतावनी जारी की गई है. IMD के अनुसार, अगले दो दिनों में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में शीत लहर और भीषण ठंड पड़ने की संभावना है.

कोहरे से भी सावधानी जरूरी

IMD के मुताबिक, पंजाब, उत्तराखंड और बिहार में भी 1920 दिसंबर को घना कोहरा छा सकता है. इसके अलावा अगले कुछ दिनों के दौरान यानी वीकेंड तक उत्तर प्रदेश और हरियाणा में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रहने की संभावना है.

पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है. इसके चलते केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आगामी 2022 दिसंबर के बीच मौसम का मिजाज बदलेगा. इस दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. IMD के मुताबिक, रविवार (21 दिसंबर, 2025) को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत पहाड़ी इलाकों में कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

ठंड दिल्ली-एनसीआर को अपनी चपेट में ले चुकी है. इसके साथ ही 19, 20 और 21 दिसंबर के बीच दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में भी मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है. IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 1921 दिसंबर के दौरान दिल्ली और एनसीआर के शहरों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी जिससे ठंड से राहत मिलेगी, वहीं, सुबह-शाम कोहरे का असर रहेगा.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

गर्मियों में बढ़ाना है खाने का स्वाद, 10 मिनट में झटपट बनाएं दही मिर्ची, नोट करें रेसिपी

राजस्थान की पारंपरिक दही मिर्च को काफी पसंद किया जाता है. हरी मिर्च तीखेपन और…

Last Updated: April 4, 2026 18:00:11 IST

धोनी ने मैदान के बीचों-बीच ऐसा क्या किया? चारों तरफ होने लगी चर्चा; वीडियो हो रहा वायरल

MS Dhoni Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 17:52:02 IST

‘ये बहुत…’, चुनावी रैली में किसे देख आगबबूला हुए विजय? किया कुछ ऐसा कि वायरल हुआ वीडियो

Actor Vijay: साउथ अभिनेता इन दिनों तमिलनाडु में होने वाले चुनाव के लिए जोरों-शोरों से…

Last Updated: April 4, 2026 17:44:32 IST

Optical Illusion: 73 के बीच छिपा है 37, तेज नजर वाले भी हुए फेल, क्या आप ढूंढ़ सकते हैं?

ऑप्टिकल इल्यूजन दिमागी कसरत का शानदार उदाहरण है. यहां एक ब्लॉक में नंबर दिए गए…

Last Updated: April 4, 2026 17:35:16 IST

पेट्रोल-एलपीजी सिलेंडर और भारतीयों की मदद, मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत सरकार ने उठाए ये कदम

Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर…

Last Updated: April 4, 2026 17:15:22 IST

Raghav Chadha: पद छीना, बोलने का समय रोका… फिर भी नहीं झूके राघव चड्डा; वीडियो के जरिए AAP को दिया करारा जवाब

AAP vs Raghav Chadha: राघव चड्ढा ने X पर अपना बचाव करते हुए कहा कि…

Last Updated: April 4, 2026 17:05:56 IST