<
Categories: देश

आचार्य प्रमोद कृष्णम को सिर में लगी चोट, आवास में पैर फिसलने से हुआ हादसा

Acharya Pramod Krishnam Injury: आचार्य प्रमोद कृष्णम को आवास में पैर फिसलने से सिर में चोट लग गई है. जिसके बाद उन्हें मेडीसिटी यशोदा में सर्जरी हुई. बताया जा रहा है कि उनके माथे पर करीब 2 इंच से ज्यादा बड़ा जख्म हुआ है.

Acharya Pramod Krishnam Injury: आज यानी बुधवार (18 मार्च, 2026) को आचार्य प्रमोद कृष्णम के घर से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. जानकारी सामने आ रही है कि आचार्य प्रमोद कृष्णम आज आवास में पैर फिसलने की वजह से चोटिल हो गए. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनके सिर में गंभीर चोट लगी है. हालांकि वो इस हादसे में बाल-बाल बचे हैं. उन्हें तत्काल मेडिसिटी यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उनके माथे पर हुए दो इंच से अधिक बड़े जख्म की सर्जरी की.

सर्जरी के बाद उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है. आचार्य कृष्णम को आज शाम एक निजी कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल होना था.

कार्यक्रम से नहीं होंगे शामिल

बताया जा रहा है कि इस हादसे की वजह से वह कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाएंगे. इसके अलावा, उनके समर्थकों और अनुयायियों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है.

कौन हैं आचार्य प्रमोद कृष्णम?

आचार्य प्रमोद कृष्णम का जन्म 4 जनवरी 1965 को बिहार में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था. उन्होंने राजनीति विज्ञान की पढ़ाई की है. इसके अलावा, प्रमोद कृष्णम ने अपने जीवन में राजनीति और अध्यात्म दोनों से नाता रखा. आचार्य प्रमोद कृष्णम का सार्वजनिक जीवन कल्कि भगवान के इर्द-गिर्द घुमता है. 1990 में उत्तर प्रदेश के संभल में उन्होंने कल्कि फाउंडेशन की स्थापना की. फिर 1996 में कल्कि धाम की स्थापना उनके द्वारा की गई. इसी धाम में पीएम मोदी ने 19 फरवरी 2024 को कल्कि मंदिर की आधारशिला रखी है.

करीब 40 साल तक कांग्रेस के साथ रहा जुड़ाव

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस से करीब 40 साल तक जुड़ाव रहा. लेकिन कांग्रेस से यह कहते हुए नाता तोड़ दिया कि राम और राष्ट्र के साथ समझौता नहीं किया जा सकता है. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने लखनऊ में राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा. इस चुनाव में वो करीब 1.80 लाख वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

24 गेंदों में 10 डॉट बॉल, दिए सिर्फ एक बाउंड्री और झटके 3 विकेट, GT के लिए संकट मोचक बने राशिद खान

Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…

Last Updated: April 9, 2026 01:15:02 IST

भारत में अवैध रूप से हुए दाखिल, कर रहे थे घिनौना काम, NIA की स्पेशल कोर्ट ने 4 बांग्लादेशी को सुनाई सजा

Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…

Last Updated: April 9, 2026 00:51:18 IST

IITian बाबा ने अपनी दुल्हन को सट्टी से क्यों सोंटा? शादी की सुर्ख़ियों के बाद सोशल मीडिया पर छाया यह रस्म!

IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…

Last Updated: April 9, 2026 00:09:59 IST

दौराला में पलटी सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने बचाई मासूमों की जान, देखें वीडियो!

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…

Last Updated: April 8, 2026 23:47:45 IST

Israel-Iran War: जंग ने लिया खतरनाक मोड़! सीजफायर के बाद भी इजरायल कर रहा हमला, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद

Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…

Last Updated: April 8, 2026 22:35:40 IST