Air India flight bomb threat: दम्माम से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में हवा में उड़ान के दौरान ‘BOMB’ लिखा संदिग्ध नोट मिलने से हड़कंप मच गया. सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया, जहां इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सीआईएसएफ, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने विमान की जांच शुरू की. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
गांजा पीकर विमान उड़ाने वाले पायलट को एअर इंडिया ने नौकरी से किया बर्खास्त
Air India flight bomb threat: सऊदी अरब के दम्माम से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हवा में उड़ान के दौरान क्रू मेंबर को टिश्यू पेपर पर अंग्रेजी में ‘BOMB’ लिखा हुआ एक संदिग्ध नोट मिला. सूचना मिलते ही पायलट ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को अहमदाबाद डायवर्ट करने का फैसला लिया. इसके बाद अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.
फ्लाइट दम्माम से नई दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी थी. उड़ान के दौरान एक क्रू मेंबर की नजर टिश्यू पेपर पर लिखे ‘BOMB’ शब्द पर पड़ी. संदिग्ध नोट मिलने के बाद क्रू ने तुरंत पायलट को इसकी जानकारी दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए विमान में सुरक्षा संबंधी प्रक्रिया शुरू कर दी गई. पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और विमान को अहमदाबाद ले जाने की अनुमति मांगी. इसके बाद फ्लाइट को दिल्ली जाने के बजाय अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया गया.
करीब शाम साढ़े चार बजे विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचा. विमान के पहुंचने से पहले ही एयरपोर्ट प्रशासन ने इमरजेंसी सेवाओं और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया था. विमान के रनवे पर उतरते ही सीआईएसएफ, फायर ब्रिगेड, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गईं. विमान को सुरक्षा घेरे में लेकर उसकी गहन जांच शुरू की गई.
इमरजेंसी लैंडिंग के बाद विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक किसी यात्री के घायल होने या किसी अन्य अनहोनी की सूचना नहीं है. सुरक्षा एजेंसियां विमान के अंदर मिले संदिग्ध नोट को ध्यान में रखते हुए हर पहलू की जांच कर रही हैं. विमान की तलाशी के साथ यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि टिश्यू पेपर पर ‘BOMB’ लिखकर किसने छोड़ा और क्या यह वास्तविक खतरा था या सिर्फ अफवाह फैलाने की कोशिश.
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे विमान की जांच में जुटी हैं. बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की मदद से विमान को खंगाला जा रहा है. अधिकारियों की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि विमान में वास्तव में कोई खतरा मौजूद था या नहीं. इस घटना के चलते दम्माम से दिल्ली जा रही फ्लाइट को बीच रास्ते में अहमदाबाद डायवर्ट करना पड़ा और सुरक्षा कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…