<
Categories: देश

‘पापा, हम कल बात करेंगे’, जब बेटी ने प्लेन क्रैश से पहले आखिरी बार की पिता से बात! पढ़ पसीज जाएगा दिल

Ajit Pawar Plane Crash: फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली और उनके पिता शिवकुमार माली के बीच हुई आखिरी फोन पर बातचीत सामने आई है. जिसे पढ़ आपका कलेजा भी पसीज उठेगा.

Baramati Flight Attendant Pinky Mali last phone call: महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार को एक बड़ा विमान दुर्घटना हुई, इस हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) के साथ 4 अन्य लोगों की भी दर्दनाक मौत हो गई. इस दौरान फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली और उनके पिता शिवकुमार माली के बीच हुई आखिरी फोन पर बातचीत सामने आई है. फ्लाइट अटेंडेंट के पिता शिवकुमार माली ने बेटी से हुई बातचीत के कुछ भावुक पल बताए. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि पिंकी ने पिता से आखिरी बार क्या बात की?

पिंकी ने पिता से आखिरी बार क्या बात की?

मुंबई के वर्ली की रहने वाली पिंकी ने अपने पिता से कहा था कि पापा मैं अजित पवार के साथ बारामती जा रही हूं, उन्हें छोड़ने के बाद, मैं नांदेड़ जाऊंगी. हम कल बात करेंगे. इस पर पिंकी के पिता शिवकुमार ने जवाब दिया कि हम कल तुम्हारे काम के बाद बात करेंगे. लेकिन वह कल कभी नहीं आएगा.

बेटी को याद कर भावुक हुए शिवकुमार

उन्होंने बताया कि वह हाल ही में पवार के साथ कई ट्रिप पर गई थी. दुखी होकर शिवकुमार ने कहा कि मैंने अपनी बेटी को खो दिया है. मुझे ठीक से नहीं पता कि क्या हुआ, क्योंकि मुझे ऐसी घटनाओं के बारे में कोई टेक्निकल जानकारी नहीं है. मैं पूरी तरह टूट गया हूं. मुझे बस अपनी बेटी का शव चाहिए ताकि मैं सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार कर सकूं. बस यही मेरी इच्छा है.

विमान में पांच लोग थे सवार

यह हादसा बुधवार सुबह पुणे जिले में बारामती एयरपोर्ट के पास हुआ, जिसमें दिल्ली की VSR वेंचर्स का एक Learjet 45 विमान, जिसका रजिस्ट्रेशन VT-SSK था, शामिल था. विमान में पांच लोग सवार थे: डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित पवार, उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर विदीप जाधव, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली, पायलट-इन-कमांड सुमित कपूर और सेकंड-इन-कमांड शाम्भवी पाठक.

लैंडिग के दौरान विमान का कंट्रोल बिगड़ा

फ्लाइट डिटेल्स के अनुसार, विमान सुबह 8:10 बजे मुंबई से उड़ा और सुबह 8:45 बजे के आसपास रडार से गायब हो गया और सुबह 8:50 बजे क्रैश हो गया. पवार 5 फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनावों से पहले पुणे जिले में चार रैलियों को संबोधित करने जा रहे थे. लैंडिंग के दौरान विमान का कंट्रोल खोने के बाद इमरजेंसी सेवाएं और सीनियर सुरक्षा अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. बचाव टीमों को तुरंत तैनात किया गया.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024.

Recent Posts

Bihar News: नालंदा में महिला से दुष्कर्म की कोशिश, वो मदद के लिए चीखती रही, लोग तमाशबीन बने रहे

Bihar News: यह घटना 26 मार्च की शाम को हुई. रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता दो…

Last Updated: March 31, 2026 13:30:14 IST

Kanpur: ससुर ने बहू के उतारे कपड़े और किया ऐसा कांड, पति भी था साथ; रहम की भीख मांगती रही पीड़िता

Tantra mantra Abuse Case: महिलाओं का आज से नहीं बल्कि पीढ़ियों से शोषण होता आया…

Last Updated: March 31, 2026 13:28:55 IST

Ashok Kharat Case: भूत बंगला से कम नहीं अशोक खरात का ‘दफ्तर’, अंदर डर जाती थीं महिलाएं

Ashok Kharat Case: गिरफ्त में आई महिलाओं को बेवकूफ बनाने के लिए अशोक खरात 'अवतार…

Last Updated: March 31, 2026 13:28:16 IST

Chandrikapersad Santokhi Death: चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का 67 साल की उम्र में निधन, बिहार के मजदूरी का बेटा, सूरीनाम के रहे पूर्व राष्ट्रपति

Chandrikapersad Santokhi Death: सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति, चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का निधन हो गया है. सूरीनाम…

Last Updated: March 31, 2026 13:08:06 IST

भूस्खलन में तिरछा हो गया चर्च, पीसा की मीनार से ज्यादा आया झुकाव, दूर-दूर से देखने आ रहे पर्यटक

ग्रीस के एक छोटे से गांव में स्थित एक चर्च इन दिनों दुनियाभर के पर्यटकों…

Last Updated: March 31, 2026 13:01:55 IST

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे गंदा पानी? कब बदलना चाहिए RO का फिल्टर, इस तरह करें चेंज

लेकिन, कई बार फिल्टर किए हुए पानी को लेकर भी मन में शंका रहती है.…

Last Updated: March 31, 2026 12:56:34 IST