<
Categories: मनोरंजन

Emraan Hashmi: ‘उसके यूरिन में खून आया’, इमरान हाशमी ने किया दर्दनाक खुलासा, अभिनेता ने बेटे के कैंसर को किया याद

Emraan Hashmi Shocking Story: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने हाल ही में अपने कठिन दौर के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने 2014 की उस घटना को याद किया, जब उनके बेटे को कैंसर का पता चला था. जानिए उन्होंने क्या कहा.

Emraan Hashmi: इमरान हाशमी ने एक घटना का जिक्र किया, जिसने उन्हें झकझोर कर रख दिया था. अभिनेता ने अपने उस दर्दनाक दौर को याद किया, जब उनके बेटे अयान को कैंसर का पता चला था. एक्टर ने बताया कि कैसे उस पल ने उनके जीवन को पूरी तरह से बदल दिया था. 

‘उसके पेशाब में खून आया’

अभिनेता इमरान हाशमी ने रणवीर इलाहाबादिया से बात करते हुए अपने जीवन में घटी दर्दनाक घटना का जिक्र किया. एक्टर ने कहा, ‘मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर वह था जब 2014 में मेरा बेटा बीमार पड़ गया. और मैं उस दौर को शब्दों में बयान भी नहीं कर सकता. यह 5 साल तक चला. मेरी जिंदगी एक ही दिन में बदल गई. 13 जनवरी को हम ब्रंच के लिए गए थे, हम अपने बेटे के साथ पिज्जा खा रहे थे. पहला लक्षण उसी टेबल पर दिखाई दिया. उसके पेशाब में खून आया. अगले 3 घंटों में हम डॉक्टर के क्लिनिक में थे. डॉक्टर ने बताया कि आपके बेटे को कैंसर है. आपको अगले दिन ऑपरेशन थिएटर में उसकी सर्जरी करानी होगी और फिर आपको कीमोथेरेपी करानी होगी. इस तरह 12 घंटों के भीतर मेरी पूरी दुनिया उलट गई.’

पांच सालों तक किया संघर्ष

इमरान हाशमी ने आगे बताया कि अगले पांच साल अस्पताल के चक्कर, इलाज और लगातार चिंता से भरे रहे. अभिनेता ने बताया कि उन वर्षों ने उन्हें सिखाया कि वास्तव में क्या मायने रखता है. वर्तमान में रहना, धैर्य रखना और आभारी होना. उस अनुभव ने उन्हें एक किताब लिखने के लिए भी प्रेरित किया ताकि वे उन माता-पिता की मदद कर सकें जो इसी तरह की स्थिति से गुजर रहे हैं. अब जब उनका बेटा स्वस्थ है और अच्छा कर रहा है, तो इमरान उस दौर को अपने जीवन का सबसे कठिन लेकिन सबसे जीवन-परिवर्तनकारी चरण मानते हैं.

इमरान हाशमी का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरान हाशमी को आखिरी बार नीरज पांडे की वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ में देखा गया था. वहीं, इससे पहले अभिनेता फिल्म ‘हक’ में नजर आए थे.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST