Andhra Pradesh firecracker factory blast: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेट्टलापलेम गांव में शनिवार को एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में धमाका हुआ. इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.
Kakinada district explosion: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेट्टलापलेम गांव में शनिवार को एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में धमाका हुआ. इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. धमाके के समय यूनिट में करीब 20 कर्मचारी काम कर रहे थे. राज्य के गृह मंत्री वंगालपुडी अनीता ने आशंका जताई कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका दोपहर करीब 2 बजे हुआ. धमाका इतना ज़ोरदार था कि इसकी आवाज़ 5 किलोमीटर दूर तक सुनी जा सकी. इसके बाद गांव वाले मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले जाने लगे.
आंध्र प्रदेश की होम मिनिस्टर वंगालपुडी अनीता ने बताया कि शनिवार को काकीनाडा जिले में एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में धमाका हुआ. इस धमाके में 18 लोगों की मौत हो गई है, और करीब छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं. होम मिनिस्टर ने आशंका जताई कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. कई लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अनीता ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है.
इस बीच, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट में उन्होंने कहा है कि काकीनाडा जिले के वेतलापलेम गांव में एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में हुए धमाके में कई लोगों की मौत बहुत दुखद है. उन्होंने हादसे के संबंध में अधिकारियों से भी बात की है. उन्होंने पीड़ितों को तुरंत मदद देने का भी निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि हम बचाव के कामों पर नज़र रख रहे हैं और प्रभावित परिवारों की मदद करेंगे. जानकारी के मुताबिक, धमाके के समय पटाखा बनाने वाली यूनिट में करीब 20 लोग काम कर रहे थे.
Salman Khan Matrabhoomi Update: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को लेकर आए दिन कुछ न…
Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…
Zakir Khan Viral Video: ज़ाकिर खान ने अवॉर्ड शो में गोल्डी बहल के तंज पर…
मेरठ के सदर बाजार स्थित तेली मोहल्ले में मिले टीचर प्रियंका विश्वास के कंकाल ने…
Iran Us Peace Talk: इस्लामाबाद से बोलते हुए ग़ालिबफ़ ने साफ किया कि ईरान बातचीत…
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए एक मुकाबले में एक सामान्य…