<
Categories: देश

Andhra Pradesh में Dev Uthani Ekadashi पर बड़ा हादसा, वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ से कई श्रद्धालुओं की मौत

Srikakulam Temple Stampede: देवउठानी एकादशी के दिन आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में  भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिससे कई लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए है.

Venkateswara Swamy Temple Stampede: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के श्रीकाकुलम जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (Venkateswara Swamy Temple) में शनिवार को देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) के अवसर पर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच अचानक भगदड़ मच गई. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है.

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देवउठनी एकादशी होने के कारण मंदिर में सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी. दर्शन के लिए लगी लंबी कतारों को नियंत्रित करने के लिए रेलिंग लगाई गई थी, लेकिन अचानक रेलिंग टूट जाने से भगदड़ मच गई. कई लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े, जिससे हालात बेकाबू हो गए. बताया जा रहा है कि भीड़ में बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग शामिल थे. मंदिर प्रशासन के अनुसार, काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर लगभग 12 एकड़ में फैला हुआ है और इसे लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था. यह मंदिर तिरुमाला के वेंकटेश्वर मंदिर का प्रतीक माना जाता है. श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां दर्शन करने से तिरुमाला के दर्शन का समान पुण्य मिलता है, इसलिए हर वर्ष देवउठनी एकादशी पर यहां भारी भीड़ जुटती है.

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ की खबर ने मुझे झकझोर दिया है. यह बेहद दुखद है कि इस त्रासदी में भक्तों की जान चली गई. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और राहत-बचाव कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि सरकार हर संभव मदद करेगी.

नारा लोकेश और अन्य नेताओं ने भी जताया दुख

राज्य मंत्री नारा लोकेश ने भी ट्वीट कर कहा कि काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ बेहद दुखद है. एकादशी के दिन यह एक बड़ी त्रासदी है. सरकार घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने स्थानीय अधिकारियों, जिला मंत्री अच्चन्नायडू और विधायक गौथु सिरीशा से बात की है और पीड़ितों की तुरंत मदद के निर्देश दिए हैं.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST