<
Categories: देश

Andhra Pradesh Train Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण ट्रेन हादसा, 2 कोच में आग लगने से मची अफरातफरी

Andhra Pradesh Train Accident: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि में एर्नाकुलम एक्सप्रेस के 2 कोच में भीषण आग लग गई.

Andhra Pradesh Train Accident: आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले के यलमंचिली के पास ट्रेन हादसा हो गया. इसमें 70 वर्षीय शख्स की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलसे हैं या फिर घायल हैं. इनका नजदीक के अस्पतालों में इलाज चल रहा है. रेलवे सूत्रों के मुताबिक, झारखंड के टाटानगर से केरल के एर्नाकुलम जा रही टाटाएर्नाकुलम एक्सप्रेस हादसे का शिकार हुआ. आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले के यलमंचिली के पास चलती ट्रेन के दो कोच में अचानक आग लगने से ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे 2 कोच पूरी तरह जल गए, जिसमें एक यात्री की मौत की पुष्टि हुई है. उसकी उम्र 70 वर्ष बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि ट्रेन जमशेदपुर से केरल जा रही थी, तभी रास्ते में हादसा हुआ.

आग लगने की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन

मिली जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन हादसा सोमवार सुबह अनाकापल्ली जिले के यलमंचिली रेलवे स्टेशन पर उस समय हुआ जब एर्नाकुलम एक्सप्रेस के 2 कोच में भीषण आग लग गई. लोको पायलट ने जैसे ही आग की लपटें देखीं और ट्रेन को स्टेशन पर रोक दिया. इसके बाद समझदारी दिखाते हुए आग की चपेट में बी1 और बी2 कोच को रेलवे कर्मचारियों ने बाकी कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया. वहीं यलमंचिली स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही यात्री दहशत में भागने लगे.

2 कोच पूरी तरह से जलकर हुए राख

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी मिली है कि आग की चपेट में आए एम1 और बी2 कोच आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गए.  इस बीच सूचना पर गृह मंत्री वी अनीता ने घटना का जायजा लिया और अधिकारियों को तत्काल और उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

कोच से निकाल गए 158 यात्री

आग लगने के तुरंत बाद लोकोपायलट ने तत्काल ट्रेन रोक ली. इसके बाद सूचना पर चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. एसपी तुहिन सिन्हा के अनुसार, एक कोच में सवार सभी 82 यात्रियों और दूसरे कोच में सवार 76 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया. वहीं, इससे पहले लोको पायलट के ट्रेन रोकते ही खड़ी ट्रेन धू-धूकर जलने लगी. ज्यादातर यात्रा नींद में थे और उनकी नींद शोर सुनकर टूटी.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

हैवानों ने तकिये के खोल से बांधा मुंह, कुएं के पास छोड़ा… भिलाई में बोरे से निकली 5 साल की मासूम

Chhattisgarh Crime News: दुर्ग ज़िले में, एक 5 साल की मासूम बच्ची एक बोरे के…

Last Updated: April 11, 2026 00:36:45 IST

ओटीटी पर छाईं खुशबू पाटनी, अभिषेक मल्हान के साथ होस्ट करेंगी ये रियलिटी शो

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी आर्मी में मेजर रह चुकी हैं. वहीं…

Last Updated: April 10, 2026 23:34:29 IST

UP Crime: किचन से आ रही थी अजीब आवाज, भाई ने जाकर देखा तो उड़े होश, प्रेमी के साथ बिना कपड़ों के थी बहन, फिर क्या हुआ?

UP Crime News: यूपी के मैनपुरी से रिश्तों में हत्या कराने का एक चौंकाने वाला…

Last Updated: April 10, 2026 23:21:08 IST

NEET UG 2026 Exam: नीट की परीक्षा क्या 1 साल में कर सकते हैं क्रैक? पक्के इरादे वालों के लिए एक असली गाइड

NEET UG 2026 पास करना मुश्किल ज़रूर है, पर सही रणनीति, निरंतर मेहनत और मजबूत…

Last Updated: April 10, 2026 22:56:11 IST

Gujarat Crime: चाची की बहन से प्यार करता था युवक, प्रेमिका ने मिलने के लिए बुलाया, फिर 3 लोगों ने किया प्रेमी का ये हाल

Gujarat Crime News in Hindi: गुजरात के मेहसाणा में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज…

Last Updated: April 10, 2026 22:37:15 IST

Summer Health: लाल या काला मटका? गर्मियों में किसका पानी है ज्यादा फायदेमंद, सही चुनाव कैसे करें

Summer Health: गर्मियों में लाल या काली मिट्टी का घड़ा किसका पानी ज्यादा ठंडा और…

Last Updated: April 10, 2026 22:34:21 IST