India News (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बॉक्सर विजेंदर सिंह बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद, सिंह ने कहा, “मैं देश के हित में और लोगों की सेवा करने के लिए भाजपा में शामिल हुआ हूं। मैं अधिक से अधिक लोगों की मदद करना चाहता हूं।”बता दें कि उन्होंने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा नेता विनोद तावड़े, रामवीर सिंह बिधूड़ी और राजीव बब्बर की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।
Boxer Vijender Singh
विजेंदर सिंह 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस की ओर से दक्षिणी दिल्ली से लड़ा था लेकिन भाजपा के रमेश बिधूड़ी से हार गए। जिन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के राघव चड्ढा के खिलाफ भी जीत हासिल की। पीटीआई के अनुसार, सिंह को मथुरा से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में आगामी चुनाव लड़ने पर विचार किया जा रहा था। जहां से भाजपा सांसद और अभिनेता हेमा मालिनी फिर से चुनाव लड़ रही हैं। जाट समुदाय से आने वाले सिंह का बड़ी संख्या में सीटों पर महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रभाव है। खासकर उनके गृहनगर हरियाणा में।
Loktantra Bachao Rally: लोकतंत्र बचाव रैली में उमड़ा जनसैलाब? जानें वायरल तस्वीर की पूरी सच्चाई
30 मार्च को, सिंह ने एक्स पर एक रहस्यमयी एक-पंक्ति वाली पोस्ट लिखी जिससे कांग्रेस के साथ उनके गठबंधन के बारे में अटकलें शुरू हो गईं। सिंह ने लिखा, ”जनता जहां चाहे, मैं तैयार हूं।” सिंह ने पिछले साल जनवरी में हरियाणा के करनाल में भारत जोड़ो यात्रा के पहले चरण के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ मार्च भी किया था।