<
Categories: देश

Anupama Singh: ‘ला-ला लैंड में जी रहे…’, UN में भारत की बेटी अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान को दिखाई औकात

अनुपमा सिंह: UN की मीटिंग में पाकिस्तान अपनी हरकत से फिर से बाज नहीं आया, लेकिन भारत की बेटी अनुपमा सिंह ने पाक को ऐसी लताड़ लगाई, जिसके बाद पाकिस्तान को दुनिया के सामने फिर से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा.

Anupama Singh Slams Pakistan: पाकिस्तान ने यूनाइटेड नेशंस ह्यूमन राइट्स काउंसिल के 55वें सेशन में हमेशा की तरह इस बार भी कश्मीर का मुद्दा उठाने की कोशिश की, लेकिन इंडियन डिप्लोमैट अनुपमा सिंह ने पाक को ऐसी लताड़ लगाई जिसे सुन दुनिया हैरान रह गई. अनुपमा ने साफ-साफ कहा कि पाकिस्तान ला-ला लैंड में जी रहे है, जिसका मतलब होता है कल्पना. उन्होंने न सिर्फ पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा को गलत बताया, बल्कि उसकी गरीबी और जम्मू-कश्मीर की खुशहाली के बीच का बड़ा फर्क भी बताया, जो पाकिस्तान से बिल्कुल अलग है.

पाकिस्तान IMF से भीख मांग रहा- अनुपमा सिंह

अनुपमा सिंह ने सीधे पाकिस्तान की आर्थिक हालत पर हमला करते हुए कहा कि शायद पाकिस्तान को यह यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि अकेले जम्मू-कश्मीर का डेवलपमेंट बजट उस पूरे बेलआउट पैकेज से दोगुने से भी ज़्यादा है जिसके लिए पाकिस्तान IMF से भीख मांग रहा है. उन्होंने आगे मज़ाक में कहा कि अगर पाकिस्तान दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज, चिनाब ब्रिज को नकली मानता है, तो वह साफ तौर पर एक ऐसी काल्पनिक दुनिया में जी रहा है जो असलियत से बहुत दूर है.

OIC ने भी लगाई फटकार

भारत ने न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) की भी आलोचना की, जो उसकी भावनाओं को दिखाता है. अनुपमा सिंह ने कहा कि OIC पूरी तरह से एक देश (पाकिस्तान) के प्रोपेगैंडा का गुलाम बन गया है. यह ऑर्गनाइजेशन अब सिर्फ एक इको चैंबर बन गया है जो पाकिस्तान की राजनीतिक मजबूरियों को दिखाता है.

जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा- अनुपमा

पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा को फैक्ट्स से कुचलते हुए, भारतीय डिप्लोमैट ने साफ कहा कि जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा. कोई भी झूठा प्रोपेगैंडा इस सच्चाई को नहीं बदल सकता. इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट 1947 के तहत कश्मीर का भारत में शामिल होना पूरी तरह से कानूनी और अंतिम है. अब, अगर कोई मुद्दा बचा है, तो वह POK पर पाकिस्तान का गैर-कानूनी कब्जा है. पाकिस्तान को जल्द से जल्द उन इलाकों को खाली कर देना चाहिए. अनुपमा सिंह ने कश्मीर में रिकॉर्ड वोटिंग का हवाला देते हुए कहा कि वहां के लोगों ने पाकिस्तान की हिंसा और आतंकवाद की सोच को पूरी तरह से नकार दिया है. कश्मीर अब विकास और लोकतंत्र की राह पर है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

24 गेंदों में 10 डॉट बॉल, दिए सिर्फ एक बाउंड्री और झटके 3 विकेट, GT के लिए संकट मोचक बने राशिद खान

Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…

Last Updated: April 9, 2026 01:15:02 IST

भारत में अवैध रूप से हुए दाखिल, कर रहे थे घिनौना काम, NIA की स्पेशल कोर्ट ने 4 बांग्लादेशी को सुनाई सजा

Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…

Last Updated: April 9, 2026 00:51:18 IST

IITian बाबा ने अपनी दुल्हन को सट्टी से क्यों सोंटा? शादी की सुर्ख़ियों के बाद सोशल मीडिया पर छाया यह रस्म!

IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…

Last Updated: April 9, 2026 00:09:59 IST

दौराला में पलटी सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने बचाई मासूमों की जान, देखें वीडियो!

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…

Last Updated: April 8, 2026 23:47:45 IST

Israel-Iran War: जंग ने लिया खतरनाक मोड़! सीजफायर के बाद भी इजरायल कर रहा हमला, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद

Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…

Last Updated: April 8, 2026 22:35:40 IST