Ashok Kharat News: स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात पर शिकंजा कसता जा रहा है. महाराष्ट्र साइबर पुलिस अशोक खरात के आपत्तिजनक वीडियो को ऑनलाइन लीक होने से रोकने के लिए कड़ी निगरानी रख रही है. दूसरी तरफ अशोक खरात को तीसरे मामले पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
अशोक खरात अश्लील वीडियो केस
Ashok Kharat Case: महाराष्ट्र में स्वयंभू बाबा और ज्योतिषी अशोक खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. नासिक की एक अदालत ने अशोक खरात के खिलाफ दर्ज तीसरे मामले में 13 तारीख तक पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. इससे पहले के दो मामलों में पहले ही शिकंजा सक चुका है. इस बीच अशोक खरात को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं. दूसरी तरफ उसके आपत्तिजनक वीडियो को लेकर भी पुलिस का एक्शन जारी है.
इसी कड़ी में अशोक खरात के कई आपत्तिजनक वीडियो को अश्लील सामग्री वाली 170 वेबसाइटों से हटा दिया गया था, जिससे वीडियो इंटरनेट पर आगे प्रसारित न हों. इन वीडियो के हटाने के निर्देश राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से दी गई थी.
अब इस मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने अशोक खरात और अन्य लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है. यह मामला सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 (इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री प्रकाशित या प्रसारित करना) के तहत दर्ज किया गया है.
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यौन उत्पीड़न के वीडियो कथित तौर पर 15 या 20 रुपये में बेचे गए. टीवी9 मराठी की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ मामलों में वीडियो देखने के इच्छुक लोगों से प्रति वीडियो 20 से 50 रुपये तक लिए गए. भुगतान होने के बाद वीडियो खरीदारों को भेज दिए गए.
फिलहाल महाराष्ट्र साइबर पुलिस अशोक खरात के आपत्तिजनक वीडियो को ऑनलाइन लीक होने से रोकने के लिए कड़ी निगरानी रख रही है. एसआईटी को वीडियो लीक होने के बाद घर में रह रही और अवसाद से उबरने के लिए पेशेवर सहायता ले रही कई पीड़ितों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता है.
इस मामले में जांच एजेंसियों ने उन चार अलग-अलग सोशल मीडिया लिंक के खिलाफ कार्रवाई की है, जिनके माध्यम से ये वीडियो प्रसारित किए जा रहे थे. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और पोर्नोग्राफिक वेबसाइटों जैसे प्लेटफार्मों पर अशोक खरात से संबंधित लगभग 15 से 17 अश्लील वीडियो प्रसारित किए गए थे.
पुलिस की ओर से बताया गया कि अशोक खरात के यौन अपराधों से संबंधित ऐसी बिक्री के कारण कई पीड़ितों की पहचान उजागर हो गई, जिससे उनकी निजता पर गंभीर प्रभाव पड़ा.
फिलहाल अशोक खरात इस समय जेल में बंद है. स्वयंभू धर्मगुरु को मार्च में गिरफ्तार किया गया था, जब एक विवाहित महिला ने उस पर तीन साल से अधिक समय तक बार-बार रेप करने का आरोप लगाया था. बाद में हुई जांच में यौन उत्पीड़न और जमीन एवं अन्य संपत्तियों से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं सहित कई अपराधों का खुलासा हुआ.
Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…
Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…
Jaipur Woman Harassment Video: जयपुर में फिर से एक ऐसी वारदात हुई है, जिसने कानून…
लेबनानी मूल की पूर्व एडल्ट फिल्म स्टार और वर्तमान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिया खलीफा ने…
Hyundai Creta Summer Edition:हुंडई मोटर कंपनी ने भारत में हुंडई क्रेटा का समर एडिशन लॉन्च…
Odisha Crime News: ओडिशा के गंजाम जिले में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. हिन्जिलिकाटु…