<
Categories: देश

EXCLUSIVE: बड़ा खुलासा, अशोक खरात कुछ ही दूरी पर लोगों की बीवियों से बनाता था संबंध

Ashok Kharat Viral Video News: अशोक खरात अपने बंगले में महिलाओं का यौन शोषण करने के दौरान पतियों को बाहर बैठने का कहता था. उनसे कहा था- 'आपकी पत्नी के साथ विशेष अनुष्ठान करना है.'

Ashok Kharat Viral Video News: जादू टोना और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार नासिक (महाराष्ट्र) के  शातिर अशोक खरात उर्फ कप्तान बाबा के बारे में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं.  यौन शोषण और धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों के बाद स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात से जुड़े मामलों की जांच विशेष जांच टीम (Special Investigation Team) जांच कर रही है. SIT से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अशोक खरात ने करीब 200 महिलाओं को गिरफ्त में लेकर अपनी हवस का शिकार बनाया है, लेकिन ज्यादा पीड़िताएं बदनामी के डर से शिकायत दर्ज कराने नहीं आ रही हैं.  

सूत्रों के मुताबिक, वह वर्ष 2020 से महिलाओं का झांसे में लेकर यौन शोषण कर रहा है. 6 साल के दौरान आशंका है कि अशोक खरात ने सैकड़ों महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाए होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कई महिलाएं तो अपने पति के साथ अशोक खरात से मिलने गई थीं. सिर्फ एक-दो बार ही अशोक खरात ने महिलाओं को उनके पतियों के साथ बुलाया. ज्यादातर समय वह महिलाओं से अकेले में ही मिलता था. इस दौरान वह शारीरिक संबंध भी बनाता था. 

पति से कहा था- आप बाहर बैठें, एकांत में करना है अनुष्ठान

ज्यादातर पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि अशोक खरात भगवान बुलवाता था. एक महिला का यहां तक दावा है कि उसने सैकड़ों महिलाओं का यौन शोषण किया है. 24 साल की एक युवती ने जब केस दर्ज कराया, तब जाकर अशोक खरात का असली चेहरा बाहर आया. सूत्रों की मानें तो ज्यादातर महिलाएं अपने पतियों के साथ अशोक खरात के पास समस्या के निदान के लिए जाती थीं तो कुछ महिलाएं बिना बताएं आती थीं.

पहली और दूसरी बार में अशोक खरात महिला के पति के मुलाकात करता था. इस दौरान शारीरिक संबंध बनाने के लिए वह पति से कहा था- ‘आपकी पत्नी के लिए विशेष अनुष्ठान कहना है. इसके लिए पत्नी का एकांत में रहना जरूरी है. कोई साथ में रहेगा तो असर नहीं होगा.आप बाहर बैठें.’ उसका अनुष्ठान 30 मिनट से लेकर एक घंटे तक चलता था, जिससे किसी को शक नहीं हो.

नशा देकर करता था महिलाओं का यौन शोषण

आरोप है कि अशोक खरात ने ज्यादातर महिलाओं को नशा देकर उनका यौन शोषण किया. कुछ महिलाओं के साथ होश में ही शारीरिक संबंध बनाए. मना करने पर पतियों को नुकसान पहुंचाने की धमकी तक देता है.  SIT जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि अशोक खरात रसूख वाली शख्सियत था. वह कुछ राजनेताओं के भी संपर्क में था. महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली से जुड़ाव तो महज नमूना भर था, वह कई नेताओं से संपर्क बना चुका था. 

कैसे हुआ अशोक खरात के काले कारनामों का पर्दाफाश

महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर शोषण करने वाला अशोक खरात शर्तिया असर होने का दावा करता था, इसलिए महिलाएं उसके चंगुल में आ जाती थीं. अशोक खरात के काले कारनामों का पर्दाफाश (ashok kharat exposed) करने वाले व्हिसलब्लोअर महिला ने जांच टीम को जानकारी दी कि महिलाओं को नशा देकर उनका यौन शोषण करता था.

एक और महिला ने भी यही दावा किया. एक मराठी मीडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो इस स्वयंभू बाबा और ज्योतिषी ने 2020 से 2026 के दौरान एक महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया. महिला बताया कि अशोक खरात ने पहले तो नशीला पदार्थ खिलाता था और अगर वह उसकी बात नहीं मानती, तो उसके बच्चों और पति के साथ पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने या जान से मारने की धमकी देता था. 

नोट: वीडियो आपत्तिजनक हैं, इसलिए https://indianews.in/ अपनी नैतिक जिम्मेदारी के चलते लिंक नहीं लगा रहा है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST