Assam CM Oath Ceremony: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद यादव को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. इसके साथ ही असम में नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी शामिल हो सकते हैं.
असम के मुख्यमंत्री पद से हिमंता बिस्वा सरमा ने दिया इस्तीफा
Himanta Biswa Sarma Resign: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने आज यानी बुधवार (06 मई, 2026) को राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया, जिससे राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है. उनके साथ मौजूदा सरकार के शिक्षा मंत्री रानोज पेगु भी थे, जिन्होंने धेमाजी से जीत हासिल की थी और लखीमपुर के विधायक मानव डेका भी मौजूद थे.
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और मौजूदा विधानसभा को भंग करने का अनुरोध किया है. उन्होंने मेरे अनुरोध स्वीकार कर लिए और मुझसे नई सरकार के शपथ ग्रहण तक कार्यवाहक सरकार के प्रमुख के तौर पर काम जारी रखने को कहा.
हिमंत बिस्वा सरमा ने आगे कहा कि बीजेपी के नए चुने गए विधायक जल्द ही मिलकर विधायक दल के नेता का चुनाव करेंगे. एक बार यह हो जाने के बाद बीजेपी और हमारे सहयोगी दल असम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF) सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए फिर से राज्यपाल से मिलेंगे. हालांकि, नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कब होगा, इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, लेकिन बीजेपी के पदाधिकारियों ने संकेत दिया है कि यह शनिवार को पश्चिम बंगाल में पहली बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद 12 मई को हो सकता है.
यह भी पढ़ें – टेनिस खिलाड़ी, वकील और बिजनेसवुमैन…कौन हैं हिमंत सरमा की पत्नी? जिनपर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
इसके अलावा, सरमा ने आगे कहा कि चूंकि यह बीजेपी और हमारे सहयोगी दलों के लिए एक ऐतिहासिक जीत है, इसलिए हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हों. लेकिन हमें बताया गया है कि पीएम मोदी 11 मई तक व्यस्त रहेंगे, इसलिए यह कार्यक्रम उस तारीख के बाद ही होगा. पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि यह समारोह गुवाहाटी के खानापारा में होगा और इसमें पीएम मोदी तथा पूर्वोत्तर के बीजेपी-शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित कई बीजेपी नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है.
सोमवार (4 मई, 2026) को बीजेपी ने 126-सदस्यीय विधानसभा में 82 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया, जबकि उसके गठबंधन सहयोगियों AGP और BPF ने दस-दस सीटें जीतीं, जिससे उनकी कुल सीटों की संख्या 102 हो गई. मंगलवार को बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को नए विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को इस प्रक्रिया के लिए सह-पर्यवेक्षक बनाया गया. दोनों नेताओं के बुधवार या गुरुवार को गुवाहाटी पहुंचने की उम्मीद है, जिसके बाद अगली सरकार का नेतृत्व करने के लिए अपने नेता का चयन करने हेतु सभी नवनिर्वाचित बीजेपी विधायकों की एक बैठक आयोजित की जाएगी.
यह भी पढ़ें – Assam Election 2026: कई महिलाओं ने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को दी फ्लाइंग किस तो एक ने चूम लिया, वीडियो वायरल
सरमा ने 10 मई, 2021 को असम में बीजेपी-नीत सरकार के लगातार दूसरे प्रमुख के रूप में मुख्यमंत्री का पद संभाला था; यह उनके पूर्ववर्ती सर्बानंद सोनोवाल द्वारा अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद हुआ था.
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…
Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…
Jailer 2 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की Jailer 2 ने पांचवें दिन ₹42.35…
Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…
Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…
Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…