<

Fatehpur Police: पहले महिला से मारपीट, फिर पुलिस के सामने दबंगई… PRB कर्मी से भिड़ा युवक, गिरफ्तार

Fatehpur Police: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक युवक की दबंगई का मामला सामने आया है. जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक ने पहले महिला के साथ मारपीट की. इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम से भी बदतमीजी की.

Fatehpur Police: फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने न सिर्फ महिला के साथ मारपीट की, बल्कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम से भी अभद्रता करते हुए हाथापाई करने का प्रयास किया.

जानकारी के अनुसार थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम कृपालपुर बिंदा निवासी निर्मला देवी ने डायल 112 पर सूचना दी कि एक युवक उनके साथ मारपीट कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है. सूचना मिलते ही पीआरबी टीम तत्काल मौके पर पहुंची.

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक महिला के साथ मारपीट कर रहा था. पुलिस द्वारा नाम-पता पूछने पर युवक ने अपना नाम मुनीष पुत्र पहलाद निवासी कुरैली थाना जाफरगंज बताया.

बताया जाता है कि जब पुलिस टीम ने युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, तो वह आक्रोशित हो गया और दबंगई दिखाते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने लगा. इस दौरान उसने पीआरबी में तैनात अफजाल अंसारी से भी मारपीट करने का प्रयास किया.

घटना के बाद पीआरबी कर्मी अफजाल अंसारी द्वारा थाना जहानाबाद में लिखित तहरीर दी गई. सूचना पर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे युवक को काबू में लेकर हिरासत में ले लिया.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 18:14:56 IST

भारत-म्यांमार सीमा पर फिर बढ़ी हलचल, असम राइफल्स की टीम पर हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल

Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…

Last Updated: September 29, 2026 17:59:35 IST