<

Raebareli Encounter: रायबरेली में आधी रात मुठभेड़, पुलिस ने 7 लुटेरों को दबोचा, 3 आरोपी घायल

Raebareli Encounter: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पुलिस का अपराधियों के खिलाफ एक्शन जारी है. बीती रात थाना डीह और भदोखर पुलिस ने संयुक्त रूप से बदमाशों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया, जिसमें 2 अलग-अलग गुटों के 7 बदमाश गिरफ्तार हुए.

Raebareli Police Encounter: जनपद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ पूरी रफ्तार से जारी है. बीती रात थाना डीह और भदोखर पुलिस ने संयुक्त रूप से बदमाशों के दुस्साहस का करारा जवाब दिया. जल जीवन मिशन के गोदाम में लूटपाट करने वाले गिरोह के साथ हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में पुलिस ने 7 शातिर बदमाशों को दबोच लिया. इस दौरान आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आधी रात को गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि बीती 4 मई की रात करीब 2 बजे बदमाशों ने जल जीवन मिशन के गोदाम पर धावा बोलकर पीतल की टोंटियां लूटी थीं और दो चौकीदारों को लहूलुहान कर दिया था. इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 5 टीमें गठित की गई थीं.

बुधवार की रात मुखबिर की सटीक सूचना पर जब पुलिस ने डीह थाना क्षेत्र में घेराबंदी की, तो कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी. जवाबी कार्रवाई में अक्षत मिश्रा और मोहित आर्या के पैर में गोली लगी. वहीं उनके तीन अन्य साथी संतोष, अभिषेक और अरविंद को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

घंटे भर बाद भदोखर में फिर हुई ‘मुठभेड़’

अभी डीह की कार्रवाई चल ही रही थी कि करीब एक घंटे बाद भदोखर थाना क्षेत्र में भी बदमाशों के मूवमेंट की खबर मिली. यहाँ भी लुटेरे माल खपाने की फिराक में थे. पुलिस ने जब इन्हें रोकने का प्रयास किया तो फिर से फायरिंग शुरू हो गई. इस मुठभेड़ में प्रयागराज साहू पुलिस की गोली का शिकार हुआ, जबकि उसका साथी सूरज गिरफ्तार कर लिया गया.

क्या-क्या हुआ बरामद?

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से जल जीवन मिशन से लूटी गईं
10 बोरा पीतल की टोंटियां,
 3 अवैध तमंचा2 जिंदा कारतूस और 3 खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन और एक ई-रिक्शा लोडर बरामद किया है.

अस्पताल में भर्ती हैं ‘लंगड़े’ हुए बदमाश

एएसपी ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए अक्षत, मोहित और प्रयागराज को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है. एएसपी का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. इस बड़ी कामयाबी के बाद इलाके में पुलिस का खौफ और जनता में सुरक्षा का भाव देखा जा रहा है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 18:14:56 IST

भारत-म्यांमार सीमा पर फिर बढ़ी हलचल, असम राइफल्स की टीम पर हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल

Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…

Last Updated: September 29, 2026 17:59:35 IST