Amravati Scandal Case: अमरावती के परतवाड़ा यौन शोषण मामले में अयान की लाइफस्टाइल के बारे में कुछ चीजें सामने आ रही हैं, जो जानकर हर कोई हैरान है. दरअसल, यौन शोषण और अश्लील वीडियो मामले का मुख्य आरोपी अयान के पास से जो सामान मिला है, उसने पुलिस और प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं. अयान की कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें अयान के हाथ में महंगे 3-4 महंगे आईफोन, नोटों की गड्डियां और काले रंग की चमचमाती थार के साथ ही रिवॉल्वर देखी गई. लग्जरी लाइफस्टाइल और संदिग्ध गतिविधियां देख पुलिस भी काफी हैरान है.
लग्जरी लाइफ देखकर परेशान लोग
पुलिस युवक के पास इतनी सुख-सुविधाएं देख हैरान है. वहीं पुलिस अयान से हथियारों के बारे में भी पूछताछ कर रही है. वहीं थार के मालिक और इसका इस्तेमाल कौन-कौन कर रहा था? इस बीच नगराध्यक्षा रूपाली माथने ने भी इस मामले पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा, ‘जन्मदिन पर तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल होता है तो पुलिस तुरंत कार्रवाई करती है, फिर अयान के इतने दिनों से वायरल हो रहे रील्स पुलिस को क्यों नहीं दिखे?’
किए पर नहीं है पछतावा!
वहीं अयान की एक रील पर कैप्शन में लिखा था कि अयान जिंदगी में जरूर कुछ बड़ा करेगा क्योंकि इसे अपनी जिंदगी से ज्यादा जीत प्यारी है. उसकी वीडियोज पर इस तरह के कैप्शन उसकी मानसिकता को पेश करते हैं. कहा जा रहा है कि SIT की गिरफ्त में मौजूद अयान अहमद शातिर अपराधी जैसा है. वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि अब तक की पूछताछ में अयान ने जो भी चीजें बताई हैं, उनको लेकर उसे जरा भी अफसोस नहीं है.
लड़कियों से नहीं की जबरदस्ती
उसने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वो लड़कियों को अपना पैसा और शोहरत दिखाकर बातों में फंसाता था. हालांकि उसने ये भी बताया कि अमरावती के फ्लैट में अब तक जो कुछ भी हुआ, वो लड़कियों के साथ आपसी सहमति में हुआ. हालांकि एक साल की नाबालिग लड़की सामने आई है, जिसने पुलिस को कुछ चीजें बताई हैं, जिसके बाद अयान का सहमति वाला दावा खोखला साबित हो रहा है.